BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

पूजा बनी बुमराह, श्रेयांका पाटिल ने 19वें ओवर में डुबोई नैया, ऐलिस पैरी के धमाल से ऑस्ट्रेलिया ने जीता दूसरा टी 20

Australia Women tour of India, 2023-24: मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम (Dr DY Patil Sports Academy, Navi Mumbai) में खेले गए दूसरे T20I (India Women vs Australia Women, 2nd T20I) में ऑस्ट्रेलिया ने भारत (IND-W vs AUS-W) को 6 विकेट से हराया. इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गयी है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 130/8 का स्कोर खड़ा किया. जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 19 ओवर में 133/4 का स्कोर बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की किम गार्थ (2/27) को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

India Women vs Australia Women, 2nd T20I

दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. पहले खेलने उतरी टीम इंडिया को दूसरे ही ओवर में 4 के स्कोर पर शैफाली वर्मा के रूप में पहला झटका लगा. शैफाली सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गईं. इसके बाद जेमिमा रॉड्रिग्स 13 और स्मृति मंधाना 23 के आउट होने से भारतीय टीम ने 50 रनों के अंदर तीन विकेट गंवा दिए. कप्तान हरमनप्रीत कौर भी फ्लॉप रहीं और 6 रन बनाकर आउट हुई. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष (23 रन) और दीप्ति शर्मा की जोड़ी ने 33 रनों की साझेदारी करते हुए पारी को संभाला.

भारतीय टीम ने 17वें ओवर में 100 रन पूरे किये. इसके बाद पूजा वस्त्राकर और अमनजोत कौर क्रमशः 9 और 4 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. हरफनमौला खिलाड़ी दीप्ति ने 30 रन बनाये और पारी की अंतिम गेंद पर आउट हुईं. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से किम गार्थ, एनाबेल सदरलैंड और जार्जिया वैरहम ने दो-दो विकेट चटकाए.

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद शानदार रही. कप्तान एलिसा हीली और बेथ मूनी की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए ताबड़तोड़ 51 रन जोड़े. हीली 21 गेंदों में 26 और मूनी 29 गेंदों 20 रन बनाकर पवेलियन लौटी. इसके बाद ताहलिया मैक्ग्रा 19 और एश्ली गार्डनर भी 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं.

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अपना 300वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल रहीं एलिस पेरी (34*) ने फिबी लिचफील्ड (18*) के साथ 20 गेंदों में 36 रनों की अविजित साझेदारी करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी. पूजा ने पारी के 16वें और 18वें ओवर में कसी गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 8 रन दिए और एक विकेट लिया. इस तरह से आखिरी दो ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 15 रन चाहिए थे. हालांकि श्रेयांका पाटिल ने 19वें ओवर में ही पूरे रन बनवा दिए. भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए. पूजा ने दो ओवर में 8 रन देकर एक विकेट लिया.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f