BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

पाक में जन्मे रेहान अहमद ने उधेड़ी पाकिस्तान की ही बखिया, डेब्यू मैच में तोड़ा 73 साल पुराना रिकॉर्ड

पाकिस्‍तान में जन्‍में 18 साल के लेग स्पिनर रेहान अहमद (Rehan Ahmed) ने इंग्‍लैंड के लिए अपने डेब्‍यू टेस्‍ट में कमाल का प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट जगत का ध्‍यान खींचा. इंग्‍लैंड के लेग स्पिनर अहमद ने कराची में जारी तीसरे टेस्‍ट के तीसरे दिन पाकिस्‍तान की दूसरी पारी में पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया. वह इंग्लैंड के 73 साल के इतिहास में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले और डेब्यू मैच में 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

कराची टेस्‍ट में पाकिस्‍तान ने पहले बल्‍लेबाजी की और उसकी पहली पारी 304 रन पर सिमटी थी. इसके जवाब में इंग्‍लैंड ने पहली पारी में 354 रन बनाए. इस तरह बेन स्‍टोक्‍स के नेतृत्‍व वाली इंग्‍लैंड ने पहली पारी के आधार पर 50 रन की बढ़त हासिल कर ली थी.

इसके बाद पाकिस्‍तान के बल्‍लेबाजों ने डेब्‍यूटेंट रेहान अहमद (5 विकेट) और जैक लीच (3 विकेट) के सामने घुटने टेके और पूरी टीम 216 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह इंग्‍लैंड को जीत के लिए 167 रन का लक्ष्‍य मिला. तीसरे दिन स्‍टंप्‍स के समय तक इंग्‍लैंड ने 17 ओवर में दो विकेट खोकर 112 रन बना लिए हैं.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f