BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

पाक ने रचा इतिहास, टीम इंडिया का रिकॉर्ड तोड़ बनाया विश्व रिकॉर्ड, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया को छोड़ा कोसों पीछे

Pakistan tour of Sri Lanka, 2023: पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल (Galle International Stadium, Galle) में खेले गए पहले टेस्ट में 4 विकेट से शिकस्त देकर जीत दर्ज की। श्रीलंका द्वारा दिए गये पाकिस्तान टीम ने 131 रनों के लक्ष्य को खेल के आखिरी दिन 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। चौथी पारी में पाकिस्तान सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक 50 रन बनाकर नाबाद रहे। साउद शकील को पहली पारी में दोहरे शतकजड़ने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित गया। श्रीलंका के विरुद्ध पाकिस्तान टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त अर्जित कर ली है।

Sri Lanka vs Pakistan, 1st Test

मैच (Sri Lanka vs Pakistan, 1st Test) में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 312 रन का स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका की तरफ से धनंजय डी सिल्वा ने 122 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान टीम ने अपनी पहली पारी में 461 रन बनाकर श्रीलंका पर पहली पारी के आधार पर बड़ी बढ़त हासिल की।

पाकिस्तान की तरफ से पहली पारी में युवा बल्लेबाज साउद शकील ने बेहतरीन दोहरा शतक लगाया| शकील ने 208 रनों की नाबाद दोहरी शतकीय पारी खेली। इसके बाद श्रीलंका की दूसरी पारी 279 रनों पर समाप्त हुई| दूसरी पारी में धनंजय डी सिल्वा ने एक बार फिर सबसे ज्यादा 82 रन की पारी खेली। इस तरह से जीत के लिए चौथी पारी में पाकिस्तान को 131 रनों का लक्ष्य मिला| पाकिस्तान ने मैच के आखिरी दिन 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

बाबर-शकील की उपयोगी पारी

टारगेट का पीछा करते हुए कल के स्कोर 48/3 से आगे खेलते हुए पाकिस्तान ने अपना चौथा विकेट कप्तान बाबर आजम के रूप में गंवाया| बाबर आजम ने रुककर खेलते हुए 24 रन की अहम पारी खेली। इसके बाद साउद शकील (Saud Shakeel) भी 30 रन बनाकर मेंडिस की गेंद पर आउट हो गए। विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज खान सिर्फ एक रन बनाकर जयसूर्या की गेंद पर मेंडिस को कैच देकर आउट हो गए।

इमाम उल हक (Imam-ul-Haq) की मैच विनिंग पारी

पाकिस्तान की टीम को सिर्फ 131 रन बनाने थे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने चौथी पारी में 6 विकेट गंवा दिए। पाक के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक (Imam-ul-Haq) ने आखिर तक क्रीज पर डटे रहकर टीम को जीत दिलाने में सफल रहे। श्रीलंका की तरफ से दूसरी पारी में प्रबाथ जयसूर्या ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए। पाकिस्तान की तरफ से इस मैच में शकील के अलावा अबरार अहमद ने बेहतरीन प्रदर्शन किया| स्पिनर अबरार ने उत्कृष्ट गेंदबाजी की और दोनों पारियों को मिलाकर कुल 6 विकेट हासिल किये।

पाकिस्तान ने बनाया ये रिकॉर्ड

पहले टेस्ट में श्रीलंका को शिकस्त देकर पाकिस्तान ने एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। श्रीलंका में पाकिस्तान की टीम का ये 26वां टेस्ट मैच था। श्रीलंका में पाकिस्तान ने 10वीं टेस्ट जीत दर्ज करके रिकॉर्ड बना डाला है। अब श्रीलंका के खिलाफ श्रीलंका में सबसे अधिक टेस्ट जीत का रिकॉर्ड किसी विदेशी टीम द्वारा पाकिस्तान के नाम हो गया है। इससे पहले भारत के नाम श्रीलंका में 24 टेस्ट मैचों में सबसे अधिक 9 जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड था। वहीं इंग्लैंड ने अभी तक श्रीलंका में 18 टेस्ट मैच खेले हैं। इंग्लैंड के नाम भी श्रीलंका की सरजमी पर 9 टेस्ट जीत ही दर्ज थी। इंग्लैंड और भारत के बाद इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया का तीसरा नंबर आता है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी तक श्रीलंका में 18 टेस्ट मैच खेल चुकी है, जिसमे 7 टेस्ट मैचों में ही जीत दर्ज की है।

वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की प्वाइंट टेबल में ऑस्ट्रेलिया 61.11 जीत प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर जबकि इंग्लैंड 27.78 जीत प्रतिशत के साथ चौथे नंबर पर मौजूद है।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f