BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

पाक क्रिकेटर का बड़ा फैसला, संन्यास के बाद फिर से करेगा इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी!

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में उठापटक जारी है. बोर्ड से नाराज चल रहे अनुभवी ऑलराउंडर इमाद वसीम ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है. इमाद और पीसीबी के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद किसी से छुपा हुआ नहीं है. इमाद का आरोप था कि उनके लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद बोर्ड उन्हें नजरंअदाज कर रहा था. कहीं न कहीं यही वजह उनके संन्यास लेने का भी रहा.

अब जब पाक क्रिकेट में अहम पदो पर बदलाव हुए हैं तो उन्होंने फिर से वापसी के संकेत दिए हैं. उनका कहना है कि उन्होंने दिमागी शांति के लिए संन्यास का फैसला लिया है. सब कुछ सही रहा तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में फिर से वापसी कर सकते हैं.

34 वर्षीय ऑलराउंडर से जब सवाल किया गया कि उन्होंने महज 34 साल के ही उम्र में क्यों संन्यास ले लिया? इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘संन्यास लेने का फैसला मेरा निजी फैसला था. मुझे लगता है मैं दिमागी रूप से उस स्टेट ऑफ माइंड में नहीं था, जिसमें मुझे होना चाहिए था.’

उन्होंने आगे कहा, ‘दिमागी रूप से शांत रहने के लिए मैंने यह बड़ा फैसला लिया था. यह जीवन है. यहां कुछ भी संभव है. संन्यास का फैसला मैंने यू टर्न लेने के लिए नहीं लिया था. संन्यास लेना मेरा बड़ा फैसला था. देखते हैं जीवन में आगे क्या लिखा है.’

बात करें इमाद वसीम के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने पाकिस्तान के लिए अबतक कुल 121 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 84 पारियों में 1472 रन निकले हैं. वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्होंने इतने ही मुकाबलों की 118 पारियों में 109 सफलता प्राप्त की है.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f