CRICKET

पाकिस्तान की हार पर शमी ने लिए मज़े, अख्तर के ‘टूटे दिल’ के जख्मों पर छिड़का नमक

आस्ट्रेलिया में आयोजित आठवें टी20 विश्वकप का फाइनल मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार टी20 विश्वक…

आस्ट्रेलिया में आयोजित आठवें टी20 विश्वकप का फाइनल मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार टी20 विश्वकप अपने नाम कर लिया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 137 रन बनाए. इसके जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवर में 5 विकेट शेष रहते हुए मुकाबला जीत लिया.

फाइनल के नतीजे के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का रिएक्शन भी आया, जो सोशल मीडिया पर छाया रहा. पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद टूटे हुए दिल की इमोजी ट्वीट की तो उसपर भारत के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने जवाब दिया, जो वायरल हो गया. मोहम्मद शमी ने लिखा कि सॉरी ब्रदर, इसे कर्म कहते हैं.

बता दें कि वर्ल्ड कप के दौरान शोएब अख्तर लगातार टीम इंडिया की बुराई कर रहे थे और सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार पर जश्न मना रहे थे. ऐसे में अब जब पाकिस्तान की फाइनल में हार हुई, तब मोहम्मद शमी ने उनपर भी इस तरह का तंज कसा जो वायरल हो गया.

कुछ ही मिनटों में मोहम्मद शमी के इस ट्वीट को हजारों रिट्वीट और लाखों लाइक्स मिल गए और यह बयान ट्रेंड में भी आने लगा. यूज़र्स ने भी मोहम्मद शमी के इस ट्वीट पर मज़े लिए और लिखा कि शमी भाई एक दम रॉकी मोड में आ गए हैं और फायर कर रहे हैं.

Ashar

Ashar

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *