BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

पहले टीम इंडिया को जिताया वर्ल्डकप, नीलामी में गुजरात ने करोड़ों में खरीदा, अब बजाएगा श्रीलंका की बैंड

श्रीलंका के खिलाफ भारत के घरेलू मैदानों पर जनवरी में शुरू होने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित कर दी गयी है.टी 20 और वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने मंगलवार रात भारतीय टीम का ऐलान किया. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टी 20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है.

हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने के साथ ही बीसीसीआई ने तीन नए खिलाड़ियों को टी 20 टीम में मौका दिया है. टी 20 टीम से कोहली-रोहित और पंत को मौका नहीं दिया गया है. शुभमन गिल, शिवम मावी और मुकेश कुमार को पहली बार टी 20 टीम में शामिल किया गया है.

यूपी के शिवम मावी ने 46 टी 20 मैचों में 46 विकेट चटकाए हैं. फर्स्ट क्लास के 10 मैचों में उनके नाम 44 और लिस्ट ए के 36 मैचों में 59 विकेट निकाले हैं. मावी 2018 में सुर्खियों में आया था जब उन्होंने भारतीय अंडर 19 टीम को वर्ल्ड कप जिताने मे अहम भूमिका अदा की थी.

घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने वाले 29 साल के मुकेश कुमार ने अब तक किसी भी फॉर्मेट में डेब्यू नहीं किया है. वहीं राहुल त्रिपाठी को भी टीम में शामिल किया गया है; उन्होंने अब तक टी 20 डेब्यू नहीं किया है.

श्रीलंका के खिलाफ T20I के लिए भारत की टीम:

हार्दिक पांड्या (कप्तान), इशान किशन (wk), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (VC), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार.

श्रीलंका के खिलाफ ODI के लिए भारत की टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), वॉशिगंटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f