BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

नीदरलैंड ने स्कॉटलैंड को रौंद रचा इतिहास, खत्म किया 12 साल का सुखा, वर्ल्डकप के लिए कटाया भारत का टिकट

ICC Cricket World Cup Qualifiers 2023: ICC वनडे वर्ल्डकप क्वालीफायर में सुपर सिक्स के 8वें मैच में नीदरलैंड ने जीत दर्ज की। सुपर-6 में हुए वर्चुअल सेमीफाइनल में नीदरलैंड्स (Netherlands) ने स्कॉटलैंड (Scotland) के खिलाफ 7.1 ओवर शेष रहते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की।

Netherlands vs Scotland, Super Sixes, Match 8

सुपर सिक्स के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 277/9 रन का स्कोर खड़ा किया। नीदरलैंड्स को वर्ल्डकप में एंट्री करने के लिए 278 रनों के लक्ष्य को 44 ओवर में अर्जित करना था| नीदरलैंड की टीम ने इतिहास रचते हुए 42.5 ओवर में ल्स्ख्या हासिल कर लिया और भारत में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया।

Netherlands vs Scotland, Super Sixes, Match 8

बुलावायो (Queens Sports Club, Bulawayo) में खेले गये मैच में नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले स्कॉटलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। तीसरे क्रम के बल्लेबाज ब्रैंडन मैकमुलेन ने शानदार शतक और रिची बेरिंगटन की 64 रनों की जबरदस्त पारी की बदौलत स्कॉटलैंड ने एक मुश्किल स्कोर खड़ा किया।

मुकाबले में नीदरलैंड्स की तरफ से बास डी लीड ने सबसे ज्यादा 5 विकेट अपने नाम किये। नीदरलैंड्स को 44 ओवर में 278 रनों के लक्ष्य को चेज करने की जरूरत थी| स्कॉटलैंड से बेहतर नेट रन रेट के आधार पर ही नेदरलैंड्स जगह बना सकती थी।

लक्ष्य के जवाब में नीदरलैंड्स के सलामी बल्लेबाजों ने बेहतरीन शुरुआत की| नीदरलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों पहले विकेट के लिए तेजी से 65 रन जोड़े। भारतीय मूल के विक्रमजीत सिंह ने 40 रन और मैक्स ओदाउद ने 20 रन बनाये। इसके बाद वेसले बरेसी ने 11 रनों का योगदान दिया और एक समय पर टीम का स्कोर 108/4 हो गया।

मध्यक्रम के लड़खड़ाने के बाद बास डी लीड ने पहले स्कॉट एडवर्ड्स के साथ मिलकर 55 रन जोड़े और उसके बाद छठे विकेट के लिए साकिब जुल्फिकार के साथ मिलकर 113 रनों की साझेदारी की। नीदरलैंड के धुरंधर बल्लेबाज बास डी लीड ने 92 गेंदों पर 123 रन बनाये, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। दूसरे छोर पर खड़े साकिब ज़ुल्फ़िकार ने 33 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को बेहतरीन जीत दिलाई।

आपको बता दें कि नीदरलैंड्स और श्रीलंका ने भारत में खेले जाने वाले आगामी वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। क्वालिफिकेशन के आधार पर नीदरलैंड्स और भारत के बीच मुकाबला 11 नवम्बर को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जायेगा| वहीं टीम इंडिया और श्रीलंका 2 नवम्बर को मुंबई के वानखेड़े मैदान पर एक दूसरे से भिड़ंत करते हुए नजर आयेंगे।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f