BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

तिलक वर्मा ने 169 गेंद खेल मचाया धमाल, ध्रुव जुरेल-अक्षर पटेल का धुआंधार पचासा, भारत ए ने अफ्रीका से लिया बदला

India A tour of South Africa, 2023-24: बेनोनी (Willowmoore Park, Benoni) में खेले जा रहे दक्षिण अफ्रीका ए और भारत ए (SA-A vs IND-A) के बीच खेला गया दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट ड्रा. तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 102.3 ओवर में 263 के स्कोर पर सिमट गई. जवाब में South Africa A vs India A, 2nd unofficial Test के चौथे दिन टीम इंडिया ए ने 95.4 ओवर खेलते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 327 रन बनाये. इसके बाद दोनों कप्तानों की सहमति से मैच ड्रा घोषित कर दिया गया.

South Africa A vs India A, 2nd unofficial Test

मुकाबले के दूसरे दिन के स्कोर 164/7 से आगे खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका ए को 170 के स्कोर पर आठवां झटका लगा. अफ़्रीकी बल्लेबाज डुआन ऑलिवर 23 रन बनाकर तेज गेंदबाज आवेश खान की गेंद पर रजत पाटीदार को कैच दे बैठे. इसके बाद बीजोर्न फॉर्टुइन भी ज्यादा देर नहीं टिके. अफ़्रीकी बैटर बीजोर्न भी 19 रन बनाकर 184 के स्कोर पर नौवें विकेट के रूप में आउट हो गए. हालांकि आखिरी विकेट के लिए जोहान्स वान डाइक और त्सेपो मोरेकी ने 79 रन जोड़ते हुए टीम के स्कोर को 250 के पार पहुंचाया.

अफ़्रीकी टीम के लिए मोरेकी ने 84 गेंदों में 42 रन बनाये और 263 के स्कोर पर आउट हुए. वहीं वान डाइक 41 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत ए की तरफ से आवेश खान ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए. वहीं अक्षर पटेल को दो, नवदीप सैनी और वॉशिंगटन सुंदर को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ. जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही. टीम के सलामी बल्लेबाज कप्तान अभिमन्यु ईस्वरन 15 गेंदों में 18 रन बनाकर 32 के स्कोर पर आउट हुए.

इसके बाद साई सुदर्शन और रजत पाटीदार ने दूसरे विकेट के लिए 49 रन जोड़े. साईं सुदर्शन ने 30 रनों की पारी खेली. पाटीदार ने सरफ़राज़ खान के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 100 के पार पहुँचाया. रजत 33 रन बनाकर आउट हो गये. अनुभवी बल्लेबाज सरफ़राज़ भी 40 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हो गए. स्टंप्स के समय बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा 14 और ध्रुव जुरेल 10 रन बनाकर नाबाद थे.

चौथे दिन ध्रुव और तिलक ने विकेट पर टिककर बल्लेबाजी की और अफ़्रीकी गेंदबाजों को कोई मौका नही दिया. तिलक ने 50 रन, ध्रुव जुरेल ने 69 रन और अक्षर पटेल ने ताबड़तोड़ अंदाज में 50 रन की नाबाद पारी खेली. वाशिंगटन सुंदर उनके साथ नौ रन बनाकर नाबाद रहे.दक्षिण अफ्रीका ए की तरफ से बीजोर्न फॉर्टुइन, ने सबसे अधिक तीन विकेट जबकि डुआन ऑलिवर, त्सेपो मोरेकी और जोहान वान डाइक ने एक-एक विकेट चटकाया.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f