CRICKET

टूटा ब्रायन लारा का 32 साल पुराना रिकॉर्ड, लाबुशेन ने 305 गेंद पर खेली ऐतिहासिक पारी, ब्रेडमैन को पछाड़ा

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लैबुशेन (Marnus Labuschagne) ने विंडीज के विरुद्ध ऐतिहासिक पारी खेली| ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज लाबुशेन ने अपनी पिछली तीन टेस्ट पारियों में लगातार तीन शतक जड़े हैं। वेस्टइंडीज…

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लैबुशेन (Marnus Labuschagne) ने विंडीज के विरुद्ध ऐतिहासिक पारी खेली| ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज लाबुशेन ने अपनी पिछली तीन टेस्ट पारियों में लगातार तीन शतक जड़े हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ एडिलेड में खेले रहे सीरीज के दूसरे मुकाबले (Australia vs West Indies, 2nd Test) के पहले दिन मार्नस ने ऐतिहासिक शतक लगाया|

मैच (Australia vs West Indies, 2nd Test) के दूसरे दिन लाबुशेन 163 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की और वह टेस्ट क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में लाबुशेन से आगे मात्र सर डॉन ब्रैडमैन हैं, जिन्होंने महज 33 पारियों में ही यह आंकड़ा प्राप्त कर लिया था।

वेस्टइंडीज के दिग्गज सर एवेरटोन वीक्स ने भी 51 टेस्ट पारियों में ही यह उपलब्धि हासिल की थी और वह दूसरे नंबर पर थे। अब उनके साथ मार्नस लैबुशेन भी शामिल हो गए हैं। तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से इंग्लैंड के हर्बर्ट सटक्लिफ और वेस्टइंडीज के ही पूर्व कप्तान ब्रायन लारा (6 Dec 1990) मौजूद हैं, दोनों दिग्गजों ने 52 पारियों में 3000 टेस्ट रन पूरे किये थे।

Imageलैबुशेन एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट (Australia vs West Indies, 2nd Test) से पहले इस उपलब्धि से 153 रन दूर थे। इसके अलावा मार्नस लाबुशेन वर्तमान में 935 रेटिंग अंकों के साथ टेस्ट में नंबर 1 रैंकिंग बल्लेबाज है। इस साल की शुरुआत में, वह पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरीज के दौरान 936 अंकों की अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की थी।

2018 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले मार्नस लैबुशेन को असली पहचान 2019 में खेली गई एशेज सीरीज के दौरान मिली। लॉर्ड्स टेस्ट में स्टीव स्मिथ के कन्कशन के रिप्लेसमेंट के तौर पर आने के बाद उन्होंने अर्धशतक जड़ा था।

Imageइसके बाद से उन्होंने निरंतर अच्छा प्रदर्शन किया और अभी तक 30 टेस्ट मैचों में 61.43 की औसत से 3010 रन बना चुके हैं। उनके नाम दो दोहरे शतक, 10 शतक और 13 अर्धशतक दर्ज हैं।

Ashar

Ashar

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *