CRICKET

टी20 वर्ल्डकपः खतरे में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला! इस वजह से रद्द हो सकता है मैच

टी20 विश्वकप में भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का इंतज़ार कर रहे फैंस की उम्मीदों को तगड़ा झटका लग सकता है. 23 अक्टूबर को दोनो टीमों के बीच होना वाल यह मैच रद्द हो सकता है. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होन…

टी20 विश्वकप में भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का इंतज़ार कर रहे फैंस की उम्मीदों को तगड़ा झटका लग सकता है. 23 अक्टूबर को दोनो टीमों के बीच होना वाल यह मैच रद्द हो सकता है. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले इस मैच के जरिए दोनो टीमों अपने अभियान की शुरूआत करेंगी. लेकिन अब इस मैच पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं.

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाने वाला ये मैच भारी बारिश के कारण रद्द हो सकता है. 23 अक्टूबर के दिन ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में दिन भर तेज बारिश होने की संभावना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बारिश के चलते उस दिन टॉस होना भी मुश्किल माना जा रहा है.

भारी बारिश के चलते अगर भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला रद्द हो जाता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा. आईसीसी इस संबंध में निर्देश पहले ही जारी कर चुकी है. सुपर12 स्टेज के मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे भी नहीं रखा गया है, ऐसे में ये मैच अगले दिन नहीं खेला जाएगा.

विश्वकप में सुपर-12 रांउड की शुरूआत 22 अक्टूबर से होगी. पिछले साल यूएई में आयोजित टी20 विश्वकप में पाकिस्तान के हाथों टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. हांलकी, भारत का टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 5-1 का है.

विश्कप के लिए दोनो टीमें इस प्रकार हैं
टीम इंडियाः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, आर पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी. स्टैंडबाय खिलाड़ी- शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज.

पाकिस्तानः बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (वीसी), आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर. स्टैंडबाय खिलाड़ी- मोहम्मद हारिस, फखर जमां और शाहनवाज दहानी.

Ashar

Ashar

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *