CRICKET

टी 20 में सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाली टीम बना भारत, देखें पाकिस्तान का स्थान, इंग्लैंड की हालत खराब

सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली. सूर्या ने नाबाद 111 रन की पारी खेलकर इतिहास रच दिया. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक टीम इंडिया के…

सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली. सूर्या ने नाबाद 111 रन की पारी खेलकर इतिहास रच दिया. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने ही लगाये हैं.

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कुल 4 टी20 इंटरनेशनल शतक बनाए हैं. न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल के नाम 3-3 अंतर्राष्ट्रीय टी 20 शतक है. टी 20 क्रिकेट में भारतीय टीम के पुरुष क्रिकेट में कुल 11 शतक है.

Imageरोहित ने 4 शतक, केएल और सूर्या के नाम 2-2 शतक हैं. लिस्ट में भारत के बाद दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम आती है. टी 20 क्रिकेट में कॉलिन मुनरो ने तीन तो ब्रैंडन मैक्कुलम, मार्टिन गुप्टिल और ग्लेन फिलिप्स के नाम 2-2 टी20 शतक है. अंतर्राष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 7-7 टी20 शतक लगे हैं.

टी20 इंटरनेशनल में पाक टीम की तरफ से सिर्फ 4 ही बल्लेबाजों ने शतक बनाया है. अंतर्राष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट में स्टइंडीज और चेक रिपब्लिक की तरफ से कुल 5-5 बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली है. पाक की तरफ से अहमद शहजाद, रिजवान और बाबर (02 शतक) ने शतकीय पारी खेली है.

अंतर्राष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट में सर्वाधिक शतक जड़ने वाली टीमें-

भारत – 11
न्यूजीलैंड – 10
ऑस्ट्रेलिया- 7
द.अफ्रीका- 7
चेक रिपब्लिक 5
वेस्टइंडीज-5
पाकिस्तान -4

Ashar

Ashar

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *