BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

झूमे जो पठान… अफगानिस्तान की जीत के बाद नाचे इरफान पठान, राशिद खान के साथ थिरकाए कदम

Irfan Pathan dance with Rashid Khan on Afghanistan victory: अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर कर दिया है. सोमवार को उसने पाकिस्तान को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. ये वर्ल्ड कप 2023 का तीसरा बड़ा उलटफेर रहा. इससे पहले अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराया था. अफगानिस्तान की जीत के बाद फैंस के रोंगटे खड़े हो गए. जीत के बाद खिलाड़ी खुशी से झूम उठे, लेकिन यहां एक खास बात रही. जीत के बाद भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर और कमेंटेटर इरफान पठान भी जमकर नाचे. वह राशिद खान के साथ खुशी में कदम थिरकाते नजर आए. इरफान का ये रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है.

 

इरफान ने खुद ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा- और मैंने अपना वादा पूरा किया. राशिद खान ने मुझसे कहा कि वे फिर से जीतेंगे और मैंने उनसे कहा कि मैं फिर से डांस करूंगा.

इरफान इस वीडियो में अफगानी सॉन्ग पर कदम थिरकाते नजर आ रहे हैं. इरफान का ये रिएक्शन फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है. वे कई मौकों पर पाकिस्तान के ‘पड़ोसियों’ को सोशल मीडिया के जरिए ट्रोल करते नजर आते हैं.

https://twitter.com/DailyDetect/status/1716498735646278096?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1716498735646278096%7Ctwgr%5E64d9be3e8af251d6d23c06db47d5fd3330fda84c%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports%2Fcricket%2Fpak-vs-afg-irfan-pathan-danced-with-rashid-khan-on-afghanistan-victory-watch-video%2F403147%2F

मैच की बात की जाए तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 282 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने पहले विकेट के लिए 130 रन की शानदार पार्टनरशिप बनाई. गुरबाज ने 65 और जादरान ने 87 रनों की पारी खेली. 34वें ओवर में जादरान के आउट होने के बाद रहमत शाह ने 77 और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 48 रनों की नाबाद पारी खेलकर एक ओवर पहले ही 8 विकेट से धमाकेदार जीत दिला दी.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f