BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

जिम्बाब्वे के सिंकदर रजा ने टी 20 में उड़ाया गर्दा, 26 गेंद खेल मचाई तबाही, बांग्लादेश की पहले टी 20 में हार

जिम्बाब्वे (Zimbabwe) ने सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में मैच (Bangladesh) को 17 रनों से शिकस्त दी. पहले टी 20 में जीत दर्जकर तीन मैचों की सीरीज में जिम्बाब्वे ने 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है. मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 205 रन बनाए.

Imageजवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 188 रन ही बना सकी. इस तरह जिम्बाब्वे ने पहले टी २० मुकाबले में बांग्लादेश के विरुद्ध बेहतरीन जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही.

Imageओपनर बल्लेबाज चकाबवा के रूप में उनका पहला विकेट 15 के कुल स्कोर पर गिरा गया. इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज क्रैग इरविन भी 21 रन बनाकर चलते बने. सीन विलियम्स 33 रन के निजी स्कोर पर पर शिकार बने. 36 साल के बल्लेबाज सिकंदर रजा ने 26 गेंदों का सामना बांग्लादेश के गेंदबाजों की जमकर खबर ली.

Imageसिकंदर रजा ने 26 गेंदों पर नाबाद 65 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस दौरान सिकंदर ने 11 छक्के-चौके लगाए, जिसमें 4 छक्के, 7 चौके शामिल रहे. मैच के दौरान सिंकदर रजा ने 250 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. सिकन्दर रजा ने जिम्बाब्वे का स्कोर 3 विकेट पर 205 रन तक पहुंचा दिया.

Imageबांग्लादेश के लिए मुस्ताफिजुर रहमान ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किये. जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने मुनीम शहरयार का विकेट जल्दी गंवा दिया. मुनीम महज 4 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद लिटन दास ने 32 और अनामुल हक ने 26 रन बनाकर पारी को आगे बढ़ाया.

Imageउनके अलावा नजमुल होसैन ने भी 37 रनों की पारी खेली. बड़े लक्ष्य का पीछा करने का प्रयास कप्तान नुरुल हसन ने किया. कप्तान नुरुल हसन ने 26 गेंद में नाबाद 42 रनों की पारी खेली.

Imageइस तरह बांग्लादेश की टीम लक्ष्य तक पहुँचने में सफल नहीं हुई और 6 विकेट पर 188 रन बना पाई. जिम्बावबे की टीम के लिए ल्युक जोंगवे ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए. आपको बता दें सिकंदर ने अपने T20 करियर का ये चौथा अर्धशतक जड़ा है.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f