CRICKET

जानिए कौन हैं मोहम्मद हारिस, जिन्होंने पाकिस्तान टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया, सहवाग ने की जमकर तारीफ

अहम मैच में पाकिस्तान टीम ने मोहम्मद हारिस (Mohammad Haris) और शान मसूद (Shan Masood) की पारियों के दम पर बांग्लादेश के दिए 128 रन के लक्ष्य को 18.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। अफ्रीका और बांग्लादेश के…

अहम मैच में पाकिस्तान टीम ने मोहम्मद हारिस (Mohammad Haris) और शान मसूद (Shan Masood) की पारियों के दम पर बांग्लादेश के दिए 128 रन के लक्ष्य को 18.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ हारिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

अफ्रीका के विरुद्ध तीन छक्के जड़े। वहीं बांग्लादेश के विरुद्ध नाजुक मौके पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सुखियाँ बटोरी।
मोहम्मद हारिस एक पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं। उन्होंने अपना ट्वेंटी-20 डेब्यू 13 अक्टूबर 2020 को खैबर पख्तूनख्वा के लिए 2020-21 के राष्ट्रीय टी20 कप में किया।

अपने ट्वेंटी 20 पदार्पण से पहले, उन्हें 2020 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम में नामित किया गया था। हारिस ऑफ स्पिन गेंदबाज के साथ-साथ विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं। वह मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं। टी 20 वर्ल्डकप से पहले चार वनडे में उनके नाम सिर्फ 10 रन हैं।

Imageअफ्रीका के विरुद्ध मोहम्मद हारिस ने 11 गेंद पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 28 रन बनाकर रनों की गति को बढ़ा दिया। हारिस की सहवाग ने भी जमकर तारीफ की| सहवाग ने कहा कि जिस तरह से हारिस ने खेला उनका फ्यूचर काफी शानदार है।

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सहवाग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर उन्होंने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। हारिस ने भले ही 28 रन ही बनाए हों लेकिन वो किसी 60 रन से कम नहीं थे।

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *