CRICKET

चेन्नई V दिल्ली मैच में क्रिकेटर्स की पत्नियों ने हुस्न से लुटी महफ़िल, खूबसूरत हसीनाओं ने लगाया ग्लैमर का तड़का

Delhi Capitals vs Chennai Super Kings, 67th Match: आईपीएल 2023 के 67वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को करारी शिकस्त दी। शनिवार को दिल्ली में खेले गए मुकाबले में सीएसके ने 77 रनों से मुकाबला जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया।

Imageमुकाबले में चेन्नई के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया| CSK ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 223 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए डेविड वॉर्नर की टीम 9 विकेट खोकर 20 ओवर के खेल में 146 रन ही बना सकी।

https://twitter.com/imSanjanaTiwari/status/1659888836560683010

https://twitter.com/ivanaoffical/status/1659873759380258816

ऋतुराज गायकवाड़ ने 50 गेंद पर 3 चौके और 7 छक्के की मदद से 79 रनों की पारी खेली। जबकि डेवोन कॉनवे ने भी 52 गेंद पर 11 चौके और 3 छक्के की मदद से 87 रन बनाए। वहीं शिवम दुबे ने भी आखिर में आकर सिर्फ 9 गेंद पर 3 छक्के की मदद से 22 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अंत में जडेज ने 7 बॉल पर 20 रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए डेविड वॉर्नर ने 58 गेंद पर 7 चौके और 5 छक्के की मदद से 86 रनों की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि दूसरे छोर से उन्हें किसी दूसरे बल्लेबाज का साथ नहीं मिला और पूरी टीम 146 के स्कोर तक ही पहुंच पाई।

सीएसके की तरफ से दीपक चाहर ने अपने 4 ओवरों के स्पेल में 22 रन देकर 3 विकेट लिए।
मैच में धोनी की पत्नी और CSK क्रिकेटर्स की पत्नियां टीम और खिलाड़ियों को चीयर करते हुए नजर आई। धोनी की पत्नी ने अपने लुक से फैंस का मन मोह लिया। वहीँ जडेजा की पत्नी भी आकर्षक ड्रेस में दिखाई दी।

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *