CRICKET

चंद मिनटों में टूट गया कमिंस का रिकॉर्ड, स्टार्क पर KKR ने उड़ा दिए 24.50 करोड़, देखें पूरी लिस्ट

IPL Auction 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मिनी ऑक्शन दुबई में जारी है. ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने. उन्हें 24.75 करोड़ रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा…

IPL Auction 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मिनी ऑक्शन दुबई में जारी है. ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने. उन्हें 24.75 करोड़ रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा, उनके लिए गुजरात ने भी आखिर तक बोली लगाई.

इसी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया पैट कमिंस के करीब ढाई बजे 20.50 करोड़ रुपए में बिके थे. उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा. हर्षल पटेल इस ऑक्शन में सबसे महंगे भारतीय प्लेयर बने. उन्हें 11.75 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा.

न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 14 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो गए. न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र महज 1.80 करोड़ में बिक गए. वहीं श्रीलंका के वनिंदू हसरंगा भी 1.50 करोड़ में ही हैदराबाद का हिस्सा बन गए.

स्टार्क के लिए भिड़ गए कोलकाता-गुजरात
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स में शुरुआती बिडिंग वॉर देखने को मिला. दिल्ली ने 9.60 करोड़ रुपए तक और मुंबई ने 10 करोड़ रुपए तक बोली लगाई. यहां से गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स में बिडिंग वॉर हुआ. आखिर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा.

# खिलाड़ी | टीम (टीम में भूमिका) कीमत (करोड़ रुपए) कीमत $(000) टीम 2023
1. मिचेल स्टार्क | KKR गेंदबाज 24.75 2,970
2. पैट कमिंस | SRH ऑल राउंडर 20.5 2,460
3. डेरिल मिशेल | CSK ऑल राउंडर 14 1,680
4. हर्षल पटेल | PBKS ऑल राउंडर 11.75 1,410 RCB
5. अल्जारी जोसेफ | RCB गेंदबाज 11.5 1,380 GT
6. रोवमैन पॉवेल | RR बैटर 7.4 888 DC
7. ट्रैविस हेड | SRH बैटर 6.8 816
8. शिवम मावी | LSG गेंदबाज 6.4 768 GT
9. उमेश यादव | GT गेंदबाज 5.8 696 KKR
10. जेराल्ड कोएत्ज़ी | MI ऑल राउंडर 5 600
thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *