CRICKET

‘गब्बर’ शिखर धवन ने रचा इतिहास, तूफानी पारी खेल तोड़े कई रिकॉर्ड, रोहित-डीविलयर्स को पछाड़ा

न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज़ का पहला मैच आज शुक्रवार (25 नवम्बर) को ऑकलैंड में खेला जा रहा है. इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया. भारतीय टीम के लिए कप्तान और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर ठोस शुरूआत की.

धवन और गिल ने पहले विकेट के लिए 124 रन की साझेदारी कर न्यूजीलैंड को इस फैसले को गलत साबित कर दिया. शिखर धवन ने 77 गेदों पर 72 रन की पारी खेली.

जिसमें उन्होने 13 चौके लगाए. वहीं दूसरी तरफ गिल 65 गेंदों पर 50 रन बनाकर आउट हुए. गिल ने अपनी पारी में 1 चौका और 3 छक्के लगाए. तीसरे नम्बर पर बल्लेबाजी करने उतरी अय्यर ने 67 गेंदों पर 67 रन की आतिशी पारी खेली. जिसमें उन्होने 2 चौके और 4 छक्के लगाए.

धवन ने रचा इतिहास
शिखर धवन ने ऑकलैंड में अपना 39वां अर्धशतक पूरा करते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. धवन ने लिस्ट ए में 12 हज़ार रन पूरे कर लिए हैं. वह ऐसा करने वाले भारत के आठवे बल्लेबाज बन गए हैं. धवन तेंदुलकर, गांगुली, द्रविड़, कोहली, अज़हरूद्दीन, धोनी और युवराज जैसे बल्लेबाजों की श्रेणी में आ गए हैं. उन्होने इस मामले में रोहित शर्मा और डीविलियर्स जैसे धुरंधरों को पीछे छोड़ दिया है.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *