CRICKET

कश्मीर लीग में मोहम्मद आमिर की कातिलाना गेंदबाजी, शरजील ने 8 छक्के जड़ मचाई तबाही, शाहिद अफरीदी भी चमके

Kashmir Premier League का पहला मैच Muzaffarabad में खेला गया. मुकाबले में Jammu Janbaz ने पहले बल्लेबाजी की. Jammu Janbaz ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 17…

Kashmir Premier League का पहला मैच Muzaffarabad में खेला गया. मुकाबले में Jammu Janbaz ने पहले बल्लेबाजी की. Jammu Janbaz ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाये.

Imageजवाब में Rawalakot Hawks की टीम 50 रन बना सकी थी कि बारिश आ गयी. Rawalakot Hawks की टीम को DLS मेथड के द्वारा 11 रन से विजयी घोषित किया गया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी Jammu Janbaz की टीम की शुरुआत खराब रही. टीम ने शाहजैब का विकेट जल्दी गँवा दिया.

Imageइसके बाद शरजील खान ने फरहान के साथ मिलकर मोर्चा संभाला. दोनों ने मिलकर शतकीय साझेदारी निभाई. शरजील खान ने 51 गेंदों पर 7 चौके और 8 छक्के जड़ते हुए 89 रन बनाये. वहीं फरहान ने 44 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के जड़ते हुए 56 रन बनाये.

उमर अकमल ने 10 रन का योगदान दिया. आखिर में शाहिद अफरीदी ने 2 चौके जड़ते हुए 15 रन बनाये. Mohammad Amir (मोहम्मद आमिर) ने 4 ओवर में सिर्फ 28 रन देकर एक विकेट लिया. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी Rawalakot Hawks की टीम ने 5.1 ओवर में 51 रन बनाये थे.

ऐसे में बारिश आ गयी और मैच आगे नहीं हो सका. DLS मेथड के द्वार Rawalakot Hawks को 11 रन से जीता हुआ घोषित किया गया. अहमद शहजाद ने 13 रन, बिस्मिल्लाह ने 16 रन जबकि बाबर ने 13 रन बनाये.

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *