BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

कपिल देव: रावलपिंडी से आये भारत, पिता ने काटी लकड़ी, बॉलीवुड एक्ट्रेस की माँ से बने संबंध, चलती ट्रेन में किया…

Kapil Dev (कपिल देव) जिनका पूरा नाम “कपिल देव रामलाल निखंज” है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान Kapil Dev (कपिल देव) का जन्म 6 जनवरी, 1959 को चण्डीगढ में हुआ। Kapil Dev (कपिल देव) के पिता रामलाल निखंज लकड़ी के व्यापारी थे।

Kapil Dev (कपिल देव) की पर्सनल लाइफ

Kapil Dev Health Update: क्रिकेटर कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, पढ़िये-  उनकी हेल्थ से जुड़ी हर अपडेट - Kapil Dev Suffers Heart Attack; Latest News  : cricketer Kapil Dev sufferedकपिल देव का जन्म लकड़ी के ठेकेदार राम लाल निखंज और उनकी पत्नी राज कुमारी के घर हुआ था। कपिल देव के माता-पिता भारत के विभाजन के दौरान रावलपिंडी से पंजाब आ गए थे। 13 वर्ष की छोटी आयु में ही कपिल ने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।

कपिल देव की क्रिकेट करियर की शुरुआत

former cricketer kapil dev love story with wife romi bhatiaइस खेल के प्रति दीवानगी के काररण ही वे पढाई में मन नहीं लगा सके। इसी में कैरियर बनाने में खुद के लिए मेहनत करने में लग गये । वर्ष 1975 में जब कपिल ने हरियाणा टीम के सदस्य के रूप में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कदम रखा तब उनकी आयु मात्र 16 वर्ष थी । तीन साल बाद 19 वर्ष की आयु में कपिल देव ने अन्तर्राष्ट्रीय खेल में पदार्पण किया।

पाक के विरुद्ध Kapil Dev (कपिल देव) का डेब्यू

कपिल देव ने इस तरह किया था पत्नी रोमी भाटिया को शादी के लिए प्रपोज - this  is how kapil dev proposed to his wife romi bhatia for marriage - Sports  Punjab Kesari1 अक्टूबर 1978 को पाकिस्तान के खिलाफ kapil Dev ने अपने जीवन का पहला अन्तर्राष्ट्रीय एक-दिवसीय मैच और उसी महीने की 16 तारीख को पाकिस्तान के ही खिलाफ अपना पहला अन्तर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच खेला। थोड़े समय के बाद ही कपिल देव हरिकेन, के रूप में मशहूर हो गए।

Kapil Dev (कपिल देव) ने रोमिया भाटिया से की शादी

Kapil Dev Wife Romi Bhatia Age, Marriage, Love Story, Profession, Photosकपिल देव ने तीन आत्मकथात्मक किताबें लिखी है। God’s Decree जो 1985 में आई। इसके बाद ‘Cricket my style जो 1987 में आई और Straight from the Heart साल 2004 में आई। पूर्व कप्तान कपिल देव ने 1990 में रोमी भाटिया से शादी की और उनकी एक बेटी है जिसका नाम अमिया देव है।

Kapil Dev (कपिल देव) की लव स्टोरी और शादी

Romi Bhatia (Kapil Dev's Wife) Wiki, Age, Husband, Children, Family,  Biography & More - WikiBioकहा जाता है कि रोमी भाटिया से पहले भी भारतीय कप्तान की जिंदगी में सारिका आई थी। कहा जाता है कि मिसेज मनोज कुमार ने दोनों की मुलाकात करवाई थी। पहली मीटिंग के बाद ही दोनों ही एक दूसरे को पसंद करने लगे थे।

Sarika revealed that during the pandemic-induced lockdown she ran out of  money:कमल हासन की एक्स वाइफ सारिका ने लॉकडाउन में झेली जबरदस्त आर्थिक तंगी,  3000 रुपये भी नहीं मिल पाते थेकपिल और रोमी की पहली मुलाकात कपिल के एक बहुत क्लोज फ्रेंड सुनील भाटिया की वजह से हुई थी। पूर्व कप्तान कपिल देव उस समय रोमी की खूबसूरती देखकर चकित रह गए थे।

फ़िल्मी अंदाज में Kapil Dev (कपिल देव) ने किया प्रपोजल

रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल देव प्रपोजल के समय रोमी के साथ ट्रेन में ट्रैवल कर रहे थे। टीम इंडिया के सफल कप्तान कपिल ने बहुत फिल्मी तरीके से रोमी से कहा था, ‘क्या तुम इस खूबसूरत जगह की तस्वीर लेना चाहती हो? ये तस्वीर हम आगे चलकर अपने बच्चों को दिखाएंगे।’ रोमी शुरुआत में शर्माईं, लेकिन बाद में कपिल का प्रपोजल स्वीकार कर लिया।

कपिल देव का क्रिकेट करियर रहा बेहद शानदार

कपिल देव ने भारत के लिए 16 साल एक्टिव क्रिकेट खेली। इसके बाद उन्होंने भारतीय क्रिकेट की सेवा एक प्रशासक और एक कोच के तौर पर की। उन्होंने साल 1978 में टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट में कदम रखा था|

साल 1994 में वे आखिरी बार देश के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने उतरे थे। उन्होंने 131 टेस्ट और 225 वनडे इंटरनेशनल मैच देश के लिए खेले। एक बल्लेबाज के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में कपिल देव ने 8 शतक और 27 अर्धशतकों के साथ 5248 रन बनाए थे।

225 वनडे मैचों में कपिल देव के बल्ले से एक शतक और 14 अर्धशतकों के साथ 3783 रन निकले थे। वहीं, एक गेंदबाज के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में कपिल देव ने 434 विकेट चटकाए थे, जबकि वनडे क्रिकेट में उनके नाम 253 विकेट लेने का रिकार्ड दर्ज है।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f