BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

एंडरसन-ब्रॉड के तूफ़ान में उड़ा न्यूजीलैंड, इंग्लैंड ने जीता पहला टेस्ट, स्टोक्स ने रचा इतिहास, ये बना मैन ऑफ द मैच

England tour of New Zealand, 2023: माउंट मौंगानुई ( Bay Oval, Mount Maunganui) में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले (New Zealand vs England, 1st Test) मेंइंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को शिकस्त दी। इसके साथ ही इंग्लैंड ने 267 रनों से जीत दर्ज करते हुए दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

चौथी पारी में 394 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही न्यूजीलैंड की पारी चौथे दिन 126 रनों पर सिमट गई| इस तरह से मेजबान टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। मैच (New Zealand vs England, 1st Test) में इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक को दोनों पारियों में अर्धशतक बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

New Zealand vs England, 1st Test

तीसरे दिन के स्कोर 63/5 से आगे खेलने उतरी न्यूजीलैंड के स्कोर में सिर्फ पांच ही रन जुड़े थे और छठा विकेट गिर गया। तूफानी बल्लेबाज माइकल ब्रेसवेल 25 रन बनाकर जैक लीच की गेंद पर कैच आउट हुए। इसके बाद 71 के स्कोर पर स्कॉट कुगेलीन को जेम्स एंडरसन ने पवेलियन की राह दिखाई।

स्कॉट 2 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान टिम साउदी अपना खाता भी नहीं खोल पाए और उन्हें भी एंडरसन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। नील वैगनर ने 9 रनों की पारी खेली और वह 91 के स्कोर पर आउट हुए। आखिरी विकेट के लिए डैरिल मिचेल को कुछ देर ब्लेयर टिकनर का साथ मिला और दोनों ने 35 रन जोड़ते हुए न्यूजीलैंड को 126 तक पहुँचाया।

इस बीच मिचेल ने अपना अर्धशतक पूरा किया और वह 57 रन बनाकर नाबाद रहे। निचले क्रम में टिकनर ने 8 रन बनाये। इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन की अनुभवी जोड़ी ने चार-चार विकेट हासिल किए। ओली रॉबिंसन और जैक लीच को एक-एक विकेट मिला।

New Zealand vs England, 1st Test

इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस हारकर अपनी पहली पारी मैच के पहले दिन ही 325/9 के स्कोर पर घोषित की। जवाब में न्यूजीलैंड ने टॉम ब्लंडेल के शतक की मदद से अपनी पहली पारी में 306 रन बनाये| पहली पारी के आधार पर इंग्लिश टीम को 19 रनों की बढ़त मिली। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 374 रन बनाये और न्यूजीलैंड को 394 रनों का विशाल लक्ष्य मिला।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f