CRICKET

उमरान के बाद कश्मीर से निकला एक और सनसनी गेंदबाज, स्विंग बॉल से बैटर के उड़ाए होश, हैट्रिक भी ली

जम्मू कश्मीर के उमरान मलिक ने अपनी तेज रफ्तार गेंदों से सबको हैरान कर दिया. केवल दो साल के अंदर ही वह टीम इंडिया का हिस्सा बन गए. इस समय वह भारत के सबसे तेज गेंदबाज के रूप में गिने जाते हैं. वहीं अब उ…

जम्मू कश्मीर के उमरान मलिक ने अपनी तेज रफ्तार गेंदों से सबको हैरान कर दिया. केवल दो साल के अंदर ही वह टीम इंडिया का हिस्सा बन गए. इस समय वह भारत के सबसे तेज गेंदबाज के रूप में गिने जाते हैं. वहीं अब उन्ही की तरहा जम्मू-कश्मीर का एक और गेंदबाज आग उगल रहा है. इस गेंदबाज ने घरेलू क्रिकेट में तहलका मचा रखा है. अपनी स्विंग गेंदों से बल्लेबाजों के होश उड़ा दिए हैं. इस गेंदबाज का नाम है आकिब नबी.

आकिब नबी (Auqib Nabi ) की गेंदबाजी में खासियत यह है कि वो अपनी रफ्तार के अलावा स्विंग गेंदबाजी में भी महारथ हासिल है. उनके द्वारा अपने सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए गए हैं जिसमें वो अपनी गेंदबाजी से जलवा दिखाते नजर आ रहे हैं. उनकी गेंदबाजी में स्विंग भी दिखाई पड़ रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Auqib Nabi (@auqib_nabi)

क्रिकेट फैन्स उनकी गेंदबाजी देखकर आईपीएल फ्रेंचाइजी से अपील कर रहे हैं कि जिस तरह से आपने उमरान को भारतीय क्रिकेट लीग में खेलने का मौका दिया है, उसी तरह से अब औकिब नबी को भी आईपीएल में खेलने का मौका मिला. अब फैन्स द्वारा की जा रही यह अपील फ्रेंचाइजी खेमें जाती है या नहीं, यह तो भविष्य में पता चलेगा लेकिन यकीनन आकिब नबी की गेंदबाजी देखकर यही उम्मीद की जा रही है कि वो भी भारतीय क्रिकेट में मौका मिले तो अपनी गेंदबाजी से छा सकते हैं.

जम्मू कश्मीर के लिए खेलते हैं औकिब नबी
आकिब नबी ने अबतक 10 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 28 विकेट अर्जित किए हैं, इसके अलावा लिस्ट ए में उनके नाम 19 विकेट दर्ज है. इसके साथ-साथ टी-20 में 17 मैच खेलकर नबी ने 20 विकेट निकाले हैं. आकिब नबी में खास बात ये है कि वो बल्ले से भी उपयोगी पारी खेल सकते हैं. फर्स्ट क्लास में उनके नाम 313 रन हैं तो वहीं टी-20 में 67 रन हैं.

Ashar

Ashar

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *