CRICKET

इंग्लैंड ने ‘बैज बॉल’ से तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का गुरुर, टूटा 144 साल का इतिहास, 13 करोड़ी बल्लेबाज बना हीरो

The Ashes, 2023: एशेज के तीसरे टेस्ट मैच (Ashes 2023) में लीड्स में हैडिंगले मैदान (Headingley, Leeds) पर इंग्लैंड (England Cricket Team) ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से रौंदकर जीत दर्ज की। चौथी पारी में ऑस…

The Ashes, 2023: एशेज के तीसरे टेस्ट मैच (Ashes 2023) में लीड्स में हैडिंगले मैदान (Headingley, Leeds) पर इंग्लैंड (England Cricket Team) ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से रौंदकर जीत दर्ज की। चौथी पारी में ऑस्ट्रेलिया ( Australia Cricket Team) द्वारा दिये गए 251 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 7 विकेट आखिरी दिन अर्जित कर पिछली दो हारों का हिसाब चूकता किया।

मेजबान टीम इंग्लैंड की तीसरे टेस्ट मैच (Ashes 2023) की जीत में युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक, क्रिस वोक्स और मार्क वुड का योगदान अहम रहा। जीत के साथ इंग्लैंड ने एशेज सीरीज (Ashes 2023) में दमदार वापसी की| फिलहाल ऑस्ट्रेलिया एशेज में 2-1 से आगे हैं।

England vs Australia, 3rd Test

मैच (England vs Australia, 3rd Test)के तीसरे दिन स्टम्प्स तक इंग्लैंड ने 27/0 का स्कोर बनाया था| चौथे दिन इंग्लिश टीम जीत के लिए 224 रनों की जरूरत थी और उसके पुरे दस विकेट शेष थे। चौथे दिन बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम को बेन डकेट के रूप में पहला शुरुआती झटका लगा| पहला विकेट गिरने के बाद बाद मेजबान इंग्लैंड की तरफ से कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रहा।

सलामी बल्लेबाज बेन डकेट 23 रन, ऑलराउंडर मोईन अली 5 रन, और अनुभवी जो रूट 21 रन ही बना सके। एक छोर पर डटे जैक क्रॉली ने 44 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। मध्यक्रम में कप्तान बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो फ्लॉप रहे| वहीं दूसरे छोर पर युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने 93 गेंदों पर 9 चौके जड़ते हुए 75 रनों की तेज और बेहतरीन पारी खेली| हैरी ब्रूक ने महत्वपूर्ण पारी खेलकर अपनी टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया।

एक समय हार की कगार पर खड़ी इंग्लिश टीम के लिए हैरी ब्रूक ने 7वें विकेट के लिए क्रिस वोक्स के साथ 59 रनों की अहम साझेदारी की। हैरी ब्रूक का विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम ने मैच में रोमांच बढ़ा दिया| हालांकि निचले क्रम में मार्क वुड ने आते ही ताबड़तोड़ शॉट खेलने शुरू किए।

मार्क वुड ने 8 गेंदों पर 01 चौका और एक छक्के जड़ते हुए 200 के स्ट्राइक से 16 नाबाद रन बनाए। दूसरे छोर पर क्रिस वोक्स ने भी अहम पारी खेली और 4 चौके जड़ते हुए 47 गेंद पर 32 रनों पर नाबाद रहे। इंग्लैंड ने इस जीत के साथ एशेज सीरीज में वापसी की। मैच की अगर बात करे तो ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी मिचेल मार्श के शतक की मदद से 263 रनों पर ढेर हो गई|

जवाब में इंग्लैंड टीम स्टोक्स के 80 रन की बदौलत 237 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 26 रनों की अहम बढ़त हासिल की और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए चौथी पारी में 251 रनों के लक्ष्य रखा| England vs Australia, 3rd Test के चौथे दिन मेजबान टीम ने 3 विकेट रहते जीत हासिल कर की। दोनों टीमों के बीच एशेज सीरीज (England vs Australia) का अगला मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफोर्ड मैदान पर 19 जुलाई को होगा।

ब्रुक ने 144 साल का इतिहास बदला

ब्रूक ने महज 1058 गेंद खेलकर 1000 रन जड़ने का कारनामा किया. इसके साथ ही ब्रुक टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम गेंद खेलकर 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *