CRICKET

अकेले ईशान से 28 रन से हारा बांग्लादेश, युवराज-रोहित व सचिन को पछाड़ा, 300 शतक जड़ IND ने रचा इतिहास

भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरा वनडे 227 रनों से जीत लिया है। भारत की इस जीत के बावजूद सीरीज 2-1 से बांग्लादेश के नाम हो गई है। टॉस हारने के बाद भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 409 रनो…

भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरा वनडे 227 रनों से जीत लिया है। भारत की इस जीत के बावजूद सीरीज 2-1 से बांग्लादेश के नाम हो गई है। टॉस हारने के बाद भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 409 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जहां ईशान किशन ने 131 गेंदों में 210 रनों का दोहरा शतक ठोका।

वहीं विराट कोहली ने 44वां वनडे शतक लगाते हुए 91 गेंदों में 113 रनों की पारी खेली। भारत के 409 रनों के विशालकाय स्कोर में ईशान किशन ने 131 गेंदों में 210 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 24 चौके और 10 छक्के मारे। बता दें कि ईशान का ये पहला शतक है।

Imageवहीं दूसरी तरफ विराट कोहली ने 44वां वनडे शतक जड़ते हुए 113 रनों की इनिंग खेली। उन्होंने 91 गेंदों का सामना किया और 11 चौके व 2 छक्के उड़ाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 290 रनों की रिकॉर्ड पार्टनरशिप की। ईशान किशन प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

 

भारत के 410 रनों के बड़े लक्ष्य के सामने मेजबान बांग्लादेश पूरी तरह से बिखर गई। वे 34 ओवर में 182 रन जोड़ने के बाद ऑलआउट हो गए। 43 रनों की पारी खेलने वाले ऑलराउंडर शाकिब अल हसन उनके सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उनके बाद कप्तान लिटन दास ने 29 रन बनाए।

शार्दूल ठाकुर ने 5 ओवर में 30 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किए। जबकि अक्षर पटेल और उमरान मलिक को 2-2 विकेट मिले। तीसरा वनडे 227 रनों से जीतकर भारतीय टीम क्लीन स्वीप टालने में सफल रही।

इसके पहले रविवार को ढाका में पहला मैच 1 विकेट से जीतकर बांग्लादेश ने 1-0 की बढ़त बनाई थी। इसके बाद बुधवार को इसी मैदान पर भारत को 5 रन से हराकर मेजबान टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली।

Ashar

Ashar

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *