BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

हारा इंग्लैंड रोया पाकिस्तान, टीम इंडिया ने दिया 440 वॉल्ट का झटका, देखें वनडे रैंकिंग में सभी 10 टीमों का हाल

टीम इंडिया ने इंग्लैंड (IND vs ENG) के खिलाफ पहला वनडे 10 विकेट ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इंग्लैंड पर मिली फतेह के साथ ही भारत (टीम इंडिया) ने आईसीसी वनडे रैंकिंग (ICC ODI Rankings) में भी अपना दबदबा बना लिया है। इंग्लैंड को मात देते ही टीम इंडिया ने ICC रैंकिंग में पाकिस्तान (Pakistan) को पीछे छोड़कर टॉप-3 में जगह बना ली है।

चौथे स्थान से तीसरे पर पहुंचा भारत

Imageइंग्लैंड के विरुद्ध मैच से पहले टीम इंडिया (Team India) 105 पॉइंट्स के साथ रैंकिंग में चौथे पायदान पर काबिज थी। इंग्लैंड पर मिली 10 विकेट की जीत के साथ ही वे 108 पॉइंट्स लेकर एक स्थान फायदा उठाते हुए टीम इंडिया तीसरे पायदान पर पहुंच गए। वहीं 106 अंकों वाली पाकिस्तान तीसरे से एक स्थान नीचे खिसकते हुए चौथे पायदान पर आ गई है।

Imageटॉप पर है न्यूजीलैंड की टीम

वनडे रैंकिंग में पहले पायदान पर न्यूजीलैंड का कब्जा बरकरार है। किवी टीम ICC ODI Rankings में 126 पॉइंट्स के साथ पहले पायदान पर बनी हुई है। दूसरे नंबर पर 122 पॉइंट्स के साथ इंग्लैंड की टीम मौजूद है। ICC ODI Rankings में पांचवें पायदान पर ऑस्ट्रेलिया (101) की टीम काबिज है।

Imageभारत को इंग्लैंड के खिलाफ इस वनडे सीरीज में 2 मैच और खेलने हैं। इसके बाद वेस्टइंडीज दौरे पर तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। ऐसे भारतीय टीम के पास ICC ODI Rankings में पाकिस्तान से काफी आगे निकलने का मौका है। जबकि इंग्लैंड के विरुद्ध शेष दोनों मैच हारने पर ICC ODI Rankings में भारत वापस चौथे पायदान पर फिसल जाएगा और पाकिस्तान की टीम तीसरे नंबर पर आ जाएगा।

सीरीज के पहले वनडे मैच का हाल

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और शमी की आग उगलती गेंदों के सामने वनडे की नंबर 2 टीम इंग्लैंड ने बड़ी आसानी से हथियार डाल दिए। भारत से बल्लेबाजी का न्योता पाने के बाद इंग्लैंड 25.2 ओवर में महज 110 रनों पर ढेर हो गई। बुमराह ने करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 19 रन के बदले 6 विकेट झटके।

जवाब में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के आगे मेजबान टीम के गेंदबाज भी लाचार दिखाई दिए। रोहित हिटमैन ने 58 बॉल में 76 और धवन ने 54 बॉल में 31 रनों की पारी खेलकर भारतीय टीम को 10 विकेट से मैच जीता दिया।

Imageअब सीरीज का दूसरा मैच 14 जुलाई को लंदन में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर रोहित की सेना सीरीज अपने नाम करने की मंशा से उतरेगी। साथ ही वे वनडे रैंकिंग में और आगे निकलना चाहेंगे।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f