CRICKET

स्टोक्स-बटलर व हेल्स का धमाल, ENG ने लंका को रौंद 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन को किया बाहर, टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ी!

टी20 वर्ल्ड कप का 39वां मुकाबला (England vs Sri Lanka, 39th Match, Super 12 Group 1) इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ बीच सिडनी में खेला गया। मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले ख…

टी20 वर्ल्ड कप का 39वां मुकाबला (England vs Sri Lanka, 39th Match, Super 12 Group 1) इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ बीच सिडनी में खेला गया। मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।

Imageपहले खेलते हुए श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 141 रन बनाए। इंग्लैंड को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए 142 रन का लक्ष्य मिला। मैच में पहले बैटिंग करते हे श्रीलंका ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 141 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत धमाकेदार रही| पांच ओवर में ही इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन के पार हो गया। ओपनर जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली। जोस बटलर 23 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए।

एलेक्स हेल्स 30 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हुए। वहीं सैम करन ने 11 गेंद में छह रन बनाए। इंग्लैंड ने आखिरी ओवर में जीत दर्ज की। इंग्लैंड सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफल रही। सेमीफाइनल में अब टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से हो सकता है। कीवी टीम से वर्ल्डकप में टीम इंडिया सेमीफाइनल में नहीं जीती है।

मैच (England vs Sri Lanka, 39th Match, Super 12 Group 1) में श्रीलंका के लिए पथुम निसांका ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। निसांका ने 45 गेंद की पारी में दो चौके और पांच गगनचुंबी छक्के लगाए। निशांका के अलावा भानुका राजपक्षे ने 22 और कुसल मेंडिस ने 18 रन बनाए।

इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर पाया। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने आखिरी ओवर्स में वापसी की। आखिरी के 5 ओवर में इंग्लिश गेंदबाजों ने महज 24 रन खर्च किये। वानिंदु हसरंगा और धनंजय डी सिल्वा ने नौ-नौ रन बनाए।

Imageचरित असालंका ने आठ और दासुन शनाका ने तीन रन बनाए। इंग्लैंड के लिए मार्क वुड ने सबसे अधिक तीन विकेट हासिल किये। स्टोक्स, वोक्स, सैम और राशिद को एक विकेट हासिल हुआ।

Ashar

Ashar

Ashar Hayat is a cricket content writer covering the game ball by ball — stats, stories and everything cricket.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *