CRICKET

सूर्यकुमार-अर्शदीप पर हुई पैसों की बारिश, हार्दिक पांड्या व चहल भी हुए मालामाल, टूटा 18 साल का मिथक

भारत ने दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 99 रन बनाए थे। यह कीवी टीम का भारत के खिलाफ टी20 में सबसे कम स्…


भारत ने दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 99 रन बनाए थे।

यह कीवी टीम का भारत के खिलाफ टी20 में सबसे कम स्कोर था। जवाब में टीम इंडिया ने एक गेंद शेष रहते चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने भारतीय पारी के 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर मैच जिताया।

इस जीत के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर हो गई है। निर्णायक मुकाबला एक फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिचेल सैंटनर ने सबसे ज्यादा नाबाद 19 रन बनाए थे। वहीं, माइकल ब्रेसवेल और मार्क चैपमैन ने 14-14 रन की पारी खेली थी।

फिन एलेन और डेवोन कॉनवे ने 11-11 रन बनाए थे। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा नाबाद 26 रन बनाए। वहीं, ईशान किशन ने 19 रन की पारी खेली। कप्तान हार्दिक पांड्या 15 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से ब्रेसवेल और सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला।

न्यूजीलैंड की ओर से मैच में सबसे बड़ी साझेदारी 21 रन की एलेन और कॉनवे के बीच हुई थी। वहीं, भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी सूर्यकुमार और हार्दिक के बीच हुई। दोनों ने 30 रन की नाबाद साझेदारी निभाई।

इस मैच में दोनों टीमों की ओर से कोई छक्का नहीं लगा। बिना छक्का लगे दोनों पारियों को मिलाकर कुल 239 गेंदें फेंकी गईं। अंतरराष्ट्रीय टी20 में यह सबसे ज्यादा है। इससे पहले बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच 2021 में मीरपुर में बिना छक्के के 238 गेंदें फेंकी गई थीं। चहल, पांड्या, सूर्या और अर्श दीप को इनाम मिलेl

Faisal Hayat

Faisal Hayat

Faisal Hayat is our Content Writer, Her areas of interest are Sports and Education.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *