BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

श्रीसंथ ने आखिरी गेंद पर पठान की टीम के जबड़े से छीनी जीत, शतक से चूके सिमंस, फ्लॉप हुए पठान ब्रदर्स

Legends League Cricket 2023: लेजेंड्स लीग क्रिकेट (Legends League Cricket 2023) में भीलवाड़ा किंग्स और गुजरात जायन्ट्स (BK vs GGT) के बीच टूर्नामेंट का चौथा मैच खेला गया। रांची के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (JSCA International Stadium Complex, Ranchi) में आयोजित मुकाबले को गुजरात जायन्ट्स (Gujarat Giants) ने आखिरी गेंद पर 3 रनों से जीता।

मुकाबले (Bhilwara Kings vs Gujarat Giants, 4th Match) में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर्स में 172/6 का बड़ा स्कोर खड़ा किया| जवाब में भीलवाड़ा किंग्स (Bhilwara Kings) की टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 169/7 रन ही बना सकी| इस तरह से इरफ़ान पठान के नेतृत्व वाली भीलवाड़ा टीम आखिरी गेंद पर मुकाबले को गंवा बैठी। भीलवाड़ा किंग्स के लिए लेंडल सिमंस ने सबसे अधिक 99 रनों की नाबाद पारी खेली।

Bhilwara Kings vs Gujarat Giants, 4th Match

भीलवाड़ा किंग्स के कप्तान इरफान पठान ने टॉस जीतकर पहले गुजरात को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। आमंत्रण पर पहले खेलने उतरी गुजरात के लिए सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल और जैक्स कैलिस ने ताबड़तोड़ शुरुआत की| टीम के सलामी बल्लेबाज जैक कैलिस महज 14 रन बनाकर रन आउट हो गए। उसके बाद दूसरे विकेट के लिए गेल ने अफ्रीका के बल्लेबाज रिचर्ड लेवी के साथ मिलकर 58 रनों की अहम साझेदारी की।

इस दौरान क्रिस गेल ने 27 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्के जड़ते हुए तूफानी 53 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे क्रम के बल्लेबाज रिचर्ड लेवी ने भी 28 रनों का अहम योगदान दिया। मध्यक्रम में केविन ओब्रायन 11 व कप्तान पार्थिव पटेल 8 रन बनाकर फ्लॉप रहे| अंत में अभिषेक झुनझुनवाला और चिराग खुराना 24-24 रन बनाने में सफल रहे। भीलवाड़ा किंग्स के लिए जेसल केरिया और राहुल शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किये।

जवाब में 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भीलवाड़ा की शुरुआत बेहद ही खराब रही। टीम के सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान और सोलोमोन मिरे 14 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। तीसरे विकेट के लिए लेंडल सिमंस और रोबिन बिष्ट के बीच 45 रनों की साझेदारी हुई। रोबिन बिष्ट ने 18 रन, पीनल शाह भी 16 रन का योगदान दे सके। हालांकि दूसरे छोर पर सिमंस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मैच को अंतिम ओवर तक ले गए।

नाजुक मौके पर गुजरात के लिए अंतिम ओवर एस श्रीसंत ने फेंका और भीलवाड़ा किंग्स को 14 रन बनाने से रोक दिया। विंडीज बल्लेबाज लेंडल सिमंस 12 चौके और 3 छक्के जड़ते हुए 99 रन बनाकर नाबाद रहे। मुकाबले में गुजरात के लिए रयाद एमरित और ईश्वर चौधरी ने 2-2 विकेट अपने नाम किये।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f