BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

शाहीन अफरीदी बने DSP, पिता व भाई भी हैं पाक पुलिस अधिकारी, कहा- सरजमी को महफूज रखने के लिए…

शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ने अपनी तेज गेंदबाजी से क्रिकेट जगत में कई रिकॉर्ड कायम किये. शाहीन शाह अफरीदी ने अपनी स्विंग गेंदबाजी से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. पाक टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) अब एक नए रूप में दिखेंगे.

पाक की खैबर पख्तूनख्वा पुलिस की ओर से शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) को मानद डीएसपी का पद प्रदान किया गया है. इसके अलावा पाक तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) गुडविल एंबेसेडर भी बनाया गया है.

Imageआपको बता दे शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) के पिता भी यहीं पुलिस अधिकारी थे. हालांकि शाहीन के पिता अब रिटायर हो चुके हैं. वहीं शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) के भाई भी पुलिस विभाग में ही काम कर रहे हैं. शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) युवाओं के बीच काफी फेमस हैं, इस कारण उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है.

Imageपाक पुलिस को उम्मीद है कि इस कदम से लोगों का उन पर भरोसा बढ़ेगा. पाक तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है. पाक पुलिस के द्वारा नई जिम्मेदारी दिए जाने पर पाक क्रिकेटर शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ने कहा कि उनके लिए पुलिस का एंबेसेडर बनना गर्व की बात है.

Imageवहीँ शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ने सोशल मीडिया पर लिखा कि खैबर पख्तूनख्वा पुलिस का गुडविल एंबेसेडर बनना मेरे लिए सम्मान की बात है. मैं अपनी सरजमी को महफूज रखने के लिए बाकी पाकिस्तानी सेनाओं के प्रति भी आभार व्यक्त करना चाहता हूं. आखिर में शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ने धन्यवाद और पाकिस्तान जिंदाबाद कहा.

Imageपाकिस्तान टीम को जाना है श्रीलंका के दौरे पर

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पाकिस्तान टीम का हिस्सा हैं. पाक टीम को इसी महीने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका जाना है. पिछले साल यूएई में हुए टी20 वर्ल्ड कप में शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ने रोहित शर्मा और केएल राहुल को आउट कर काफी सुर्खिंया बटोरी थी. इसी कारण पाकिस्तान की टीम पहली बार वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को हराने में सफल हुई थी.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f