CRICKET

शाहरुख खान के छक्कों से दहला चेन्नई, 28 गेंद खेल मचाई तबाही, साईं किशोर ने 4 छक्के जड़ जबड़े से छीनी जीत

तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) के 17वें मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में सुपर गिल्लिज ने लाइका कोवई किंग्स को 5 विकेट से शिकस्त दी। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लाइका ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 170 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए चेपॉक ने 19वें ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। TNPL के 17वें मैच में चेपॉक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। टीम का यह फैसला सही साबित हुआ। लाइका के ओपनर वेंकटरमन 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गये।

Imageउनके बाद सुरेश कुमार और साई सुदर्शन ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए क्रमशः 32 और 27 रन का योगदान दिया। अंतिम ओवरों में शाहरुख़ खान ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। शाहरुख खान ने 28 गेंद में 5 गगनचुंबी छक्के जड़ते हुए नाबाद 51 रन बनाये।

Imageशाहरुख खान का साथ अभिषेक तंवर ने दिया। तंवर ने आखिर में 12 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह लाइक ने 7 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 170 रनों का स्कोर हासिल कर लिया। चेपॉक के लिए साई किशोर ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किये।

Imageजवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजी करने उतरी चेपॉक की टीम शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज कौशिक गांधी 9 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। उनके बाद राधाकृष्णन 8 और ससिदेव 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। हालांकि एक छोर पर जगदीसन खड़े रहे।

Imageवह अर्धशतक जड़ने में सफल रहे और 51 गेंद में 75 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा साई किशोर ने भी जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की और टीम के लिए 48 रन बनाए। साईं किशोर ने अपनी पारी में 4 छक्के जड़ते हुए शाहरुख की टीम से जीत छीन ली इस तरह उन्नीसवें ओवर में चेपॉक ने 5 विकेट पर 171 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम लिया। लाइका के लिए अभिषेक तंवर ने सबसे अधिक 3 विकेट हासिल किये।

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *