CRICKET

विलियम्सन ने रचा इतिहास, शतक ठोककर मचाया गदर, तोड़ा सहवाग-यूसुफ का रिकॉर्ड, बने ऐसे पहले बैटर

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पहला मुकाबला कराची में खेला जा रहा है. इस मैच के तीसरे दिन न्यूजीलैंड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए स्कोर पर 6 विकेट के नुकसान पर 440 रन टांग दिए. इस दौरान टॉम लैथम और केन विलियम्सन ने शानदार शतकीय पारी खेली.

कल के स्कोर बिना विकेट पर 173 रन से आगे बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम को पहला झटका ड्वेन कॉनवे के रूप में 183 के स्कोर पर लगा. वह अपने शतक से 8 रन दूर 92 रन पर आउट हुए. कॉनवे को नोमान अली ने एलबीडब्यू आउट किया. इस दौरान उन्होने अपनी पारी में 176 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके लगाए.

टॉम लैथम ने कल से स्कोर को आगे बढ़ाते हुए शानदार शतक बनाया. उन्होने 191 गेदों पर 131 रन बनाए. लैथम को अबरार अहमद ने आउट किया. तीसरे विकेट के रूप में हेनरी निकोलस 22 रन बनाकर नौमान अली की गेंद पर बोल्ड हुए. डेरेल मिशेल के रूप में 337 रन के स्कोर पर गिरा. मिशेल ने 47 गेंदों पर 42 रन बनाए.

दिन का खेल समाप्त होने तक केन विलियम्स 222 गेदों पर 105 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. विलियम्सन अपनी पारी में 11 चौके जमा चुके हैं. विलियम्सन ने 25वां शतक पूरा करते ही पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ (24 शतक) इंजमाम उल हक और वीरेंद्र सहवाग को पछाड़ दिया. विलियम्सन टेस्ट में 25 शतक बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले बैटर बन गए हैं.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *