BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

वनडे में पहली बार बना तिहरा शतक, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने 140 गेंदों पर ठोके 309* रन, टूटे कई रिकॉर्ड

खेल में सफलताओं को हासिल करना हर खिलाड़ी का सपना होता है, बेशक उसकी जिंदगी में कैसी भी बाधाएं रही हो, वो उस मुकाम को पाने के लिए पूरा जोर लगाता है। नेत्रहीन क्रिकेट के खिलाड़ी भी अपनी सफलताओं व प्रतिभा के दम पर लोगों को प्रेरित करते आए हैं। ऐसे ही एक नेत्रहीन क्रिकेटर हैं ऑस्ट्रेलिया के स्टीफन नीरो, जिन्होंने एक नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।

ऑस्ट्रेलियाई नेत्रहीन क्रिकेटर स्टीफन नीरो ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 140 गेंदों पर नाबाद 309 रनों की रिकार्ड पारी खेलकर अपनी टीम को 270 रन से जीत हासिल कराई। फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि तीन घंटे की बल्लेबाजी के दौरान सलामी बल्लेबाज ने 49 चौके और एक छक्का लगाया, जो सीरीज का पहला शतक था, जिससे ऑस्ट्रेलिया को 40 ओवरों में कुल 542/2 का स्कोर बनाने में मदद मिली।

जवाब में गेंदबाजों ने कीवी टीम को 272 रनों पर समेट दिया गया, जिसमें नीरो ने विकेटकीपर के रूप में पांच रन आउट किए। रिपोर्ट में कहा गया है कि नीरो सभी प्रारूपों में तिहरा शतक बनाने वाले आठवें ऑस्ट्रेलियाई बन गए, जो मैथ्यू हेडन, माइकल क्लार्क और डेविड वार्नर सहित क्रिकेट के महान खिलाड़ियों की एक शानदार सूची में शामिल हो गए।

पहले ही लगा चुके हैं टूर्नामेंट में दो शतक

नीरो टूर्नामेंट में दो शतक पहले ही लगा चुके हैं और पारी में नाबाद 309 रन बनाए। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑस्ट्रेलियाई नेत्रहीन क्रिकेटरों की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 और तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही है।

पहली बार बना तिहरा शतक
स्टीफन नीरो ने अपनी पारी से सभी का दिल जीत लिया. वह वनडे क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर हैं. उन्होंने पाकिस्तान के मसूद जान का 24 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा. मसूद ने 1998 में पहले ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 262 रन बनाए थे.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f