BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

रोहित-धवन-शमी-बुमराह का धमाल, भारत ने पहली बार इंग्लैंड को 10 विकेट से रौंदा, ये प्लेअर हुआ मालामाल

सीरीज के पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने 10 विकेट से जीत अर्जित की. टीम इंडिया ने 111 रन का पीछा करते हुए 18.4 ओवर में 114 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. रोहित शर्मा ने नाबाद 76 रन जबकि धवन ने नाबाद 31 रन बनाये. बुमराह को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया.

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया और इंग्लैंड को 110 रनों के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया. यह पहला मौका है जब भारत ने इंग्लैंड को वनडे में 10 विकेट से हराया है. कप्तान रोहित शर्मा ने 76 और शिखर धवन ने 31 रन बनाए.

Imageइस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब दूसरा वनडे मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा. मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 110 रन पर समेटकर उन्हें सही साबित किया.

Imageजसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा छह और मोहम्मद शमी ने तीन विकेट हासिल किये. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट मिला. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए. डेविड विली ने 21 और कार्स ने 15 रन की पारी खेली.

धवन-रोहित की जोड़ी ने रचा इतिहास

Imageवनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने अपने 5000 हजार रन पूरे कर लिए हैं. पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन और गांगुली के बाद यह दूसरी भारतीय सलामी जोड़ी है, जिसने वनडे में यह उपलब्धि हासिल की है.

न्यूनतम स्कोर पर आउट हुआ इंग्लैंड

Imageइंग्लैंड ने भारत के खिलाफ अपना लोएस्ट (न्यूनतम) स्कोर भी बनाया. इससे पहले वनडे में भारत के खिलाफ इंग्लैंड का सबसे छोटा स्कोर 125 रन था. वह मैच 15 अक्टूबर 2006 को जयपुर में खेला गया था.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f