CRICKET

यूसुफ पठान ने शेयर की अपने पुराने घर की तस्वीरें, कहा- संघर्ष की शुरूआत यहीं से हुई, फैंस का जीता दिल

यूसुफ पठान ने भाई इरफान पठान के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. तस्वीर में इरफान और युसुफ पठान अपने पुराने घर में नजर आ रहे हैं.

यूसुफ ने तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है कि इसी घर से हंमने अपने सं’घ’र्ष की शुरूआत की थी. इस तस्वीर पर उनके कई फैंस द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया दी गई है. एक फैंस ने कहा कि इतने बड़े मुकाम पर पहुंचने के बाद भी आप अपने पुराने दिनों को नहीं भूले हैं.May be an image of 2 peopleबता दें कि इरफान पठान ने अपना इंटरनेशनल करियर यूसुफ से काफी पहले शुरू किया था. शुरूआत में इरफान ने अपनी गेंदबाजी से काफी नाम कमाया. इरफान ने 2003 में इंटरनेशन क्रिकेट में डेब्यू किया था और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द ओवल में पहला टेस्ट मैच खेला था.

वहीं यूसुफ पठान ने अपना पहला इंटरनेशनल मैच 2007 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था. वनडे में यूसुफ को पहला मैच 2008 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका मिला था.May be an image of 2 peopleयूसुफ पठान ने वनडे में 57 मैच खेले हैं और इस दौरान 810 रन बनाने में सफल रहे, इसके अलावा वनडे में उनके नाम 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल है. टी-20 इंटरनेशनल में 22 मैच खेले हैं और 236 रन बनाए हैं. वैसे यूसुफ का असली जलवा आईपीएल में देखने को मिला था.

आईपीएल में यूसुफ पठान ने 174 मैच खेले और 1415 रन बनाए. आईपीएल में यूसुफ के नाम सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड है.वो भारत की ओर से आईपीएल में सबसे तेज शतक जमाने वाले बल्लेबाज हैं. आईपीएल में इरफान के भाई यूसुफ के नाम 13 अर्धशतक शामिल है.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *