CRICKET

युवराज सिंह व बिश्नोइ ने ठोके तूफानी शतक, राहुल तेवतिया का धमाल, हरियाणा को मिली विजय हजारे में सबसे बड़ी जीत

घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 397 रन ठोक डाले. हरियाणा के ओपनर चैतन्य बिश्नोई और युवराज सिंह ने तूफान मचाते हुए शतक ठोक दिए. चैतन्य बिश्नोई ने 12…

घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 397 रन ठोक डाले. हरियाणा के ओपनर चैतन्य बिश्नोई और युवराज सिंह ने तूफान मचाते हुए शतक ठोक दिए. चैतन्य बिश्नोई ने 124 गेंदों में 134 रन ठोके. उन्होंने 16 चौके-एक छक्का लगाया.

वहीं युवराज सिंह ने 116 गेंदों में 12 चौके-3 छक्के ठोक 131 रन बनाये. दोनों की तूफानी पारी ने हरियाणा के लिए सबसे बड़ा स्कोर बनाया. रियाणा की टीम ने अरुणाचल प्रदेश को महज 91 रन पर ढेर कर दिया. अरुणाचल का कोई भी बल्लेबाज 23 रन से ज्यादा नहीं बना पाया.

अरुणाचल के विकेटकीपर कांगशा यांगफो ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाये. हरियाणा की ओर से राहुल तेवतिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए. वहीं मोहित शर्मा ने 5 ओवर में 2, जयंत यादव ने 7 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट चटकाए. अंशुल कंबोज और जयदीप भांभू ने एक-एक विकेट निकाला.

हरियाणा ने अरुणाचल को 91 रन पर ढेर कर 306 रनों से जीत दर्ज कर विजय हजारे ट्रॉफी का नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। हरियाणा विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रनों से जीत दर्ज करने वाली नंबर 1 टीम बन गई.

Kuldeep Bishnoi on Twitter: "Many congratulations #ChaitanyaBishnoi for  getting in #IPL2018. Hard work always give best results. Keep up good work!  Hand of Almighty is there on your head. Thank you @ChennaiIPLअरुणाचल के याब निया ने 10 ओवर में 84 रन देकर 4 विकेट चटकाए. नबाम तगन ने 8 ओवर में दो और मापु यिगाम ने 9 ओवर में एक विकेट निकाला.

Ashar

Ashar

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *