BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

यशस्वी जायसवाल ने ठोका तूफानी दोहरा शतक, तोड़ा 90 साल पुराना रिकॉर्ड, बने 158 साल के इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज

कोयंबटूर में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के फाइनल (South Zone vs West Zone, Final ) में वेस्ट जोन का सामना साउथ जोन से हो रहा है. मैच में वेस्ट जोन ने अपनी मैच (South Zone vs West Zone, Final ) के तीसरे दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.

Imageमैच के तीसरे दिन शुक्रवार को साउथ जोन के खिलाफ वेस्ट जोन ने अपनी बढ़त को 300 के पार पहुंचाया. South Zone के खिलाफ West Zone की तरफ से युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने दूसरी पारी में दोहरा शतक ठोका. इसी के साथ जायसवाल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

जायसवाल का ऐतिहासिक दोहरा शतक

Imageजायसवाल किसी भी फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट के फाइनल में दोहरा शतक जमाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. जायसवाल ने 20 साल 269 दिन की उम्र में ये काम किया है. वहीं वाडेकर ने 20 साल 354 दिनों की उम्र में इस कारनामे को अंजाम दिया था.

Imageअजीत वाडेकर ने 1962 में राजस्थान के खिलाफ बॉम्बे की तरफ से खेलते हुए दोहरा शतक जड़ा था. मैच के तीसरे दिन की समाप्ति पर 209 रनों पर नाबाद हैं. उनके साथ सरफराज खान 30 रन बनाकर नाबाद है. वेस्ट जोन ने तीन विकेट खोकर 376 रन बना लिए हैं. इससे पहले साउथ जोन की टीम पहली पारी में 327 रनों पर ढेर हो गई.

श्रेयस अय्यर ने खेली धमाकेदार पारी

ImageSouth Zone के श्रेयस अय्यर ने भी शानदार पारी खेली और अर्धशतक जमाया. उन्होंने 113 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्कों की मदद से 71 रन बनाए. वहीँ South Zone के कप्तान प्रियंक पांचाल ने 40 रन बनाए.

भारत में खेले गए प्रथम श्रेणी क्रिकेट का पहला मैच 1864 में कलकत्ता और मद्रास के बीच हुआ था. मैच से कई रिकॉर्ड मौजूद नहीं हैं.भारत और उपमहाद्वीप में क्रिकेट का संपूर्ण इतिहास ईस्ट इंडिया कंपनी के माध्यम से ब्रिटिश राज के अस्तित्व और विकास पर आधारित है.

Image1864 से अब तक 158 साल के इतिहास में जायसवाल फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट के फाइनल में दोहरा शतक जमाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

 

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f