CRICKET

मुंबई ने अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, 4 फ्लॉप खिलाड़ियों की वापसी, वर्ल्डकप विजेता गेंदबाज का काटा पत्ता

आईपीएल 2024 के लिए नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में की जाएगी. ऐसे में मुंबई इंडियन्स ने रविवार को आईपीएल के अगले सीजन के लिए अपने रिटेन्ड और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। गौरतलब है कि रविवार (2…

आईपीएल 2024 के लिए नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में की जाएगी. ऐसे में मुंबई इंडियन्स ने रविवार को आईपीएल के अगले सीजन के लिए अपने रिटेन्ड और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। गौरतलब है कि रविवार (26 नवंबर) को आईपीएल में खेलने वाली सभी 10 टीमों को अगले सीजन के लिए अपने रिटेन्ड खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करने की अंतिम तारीख थी।

आईपीएल के अगले सीजन से पहले मुंबई की टीम ने तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को रिलीज कर दिया है। आपको बता दें लगातार चोट से जूझ रहे जोफ्रा आर्चर ने पिछले सीजन में मुंबई के लिए 5 मैच खेले थे और सिर्फ 2 विकेट लिए थे। आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले 6 विदेशी जबकि 5 भारतीय खिलाडीयों को रिलीज किया है। हालांकि मुंबई की टीम में हार्दिक पांड्या की एंट्री नहीं हो सकी| हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस के साथ बने रहेंगे|
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियन्स ने अपने प्रदर्शन से सबको चौंकाया था|

मुंबई की टीम ने इन खिलाड़ियों को रिटेन-

रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, कैमरन ग्रीन, शम्स मुलानी, जसप्रीत बुमराह, नेहल वढ़ेरा, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरनडॉर्फ, रोमारियो शेफर्ड।

मुंबई इंडियंस के द्वारा रिलीज किये गये धुरंधरों की लिस्ट(11):

क्रिस जॉर्डन, झाय रिचर्डसन, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, डुआन यानसेन, ऋतिक शौकीन, राघव गोयल, रमनदीप सिंह, राइली मेरेडिथ, संदीप वारियर, ट्रिस्टन स्टब्स|

मुंबई की टीम के द्वारा रिटेन किये गये अर्जुन तेंदुलकर, जेसन बेहरनडॉर्फ, रोमारियो शेफर्ड और तिलक वर्मा पिछले काफी समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं|

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *