CRICKET

मखाया नतिनी के बेटे थंडो नतिनी ने गेंद से मचाया गदर, जानेमन मलान ने ठोका शतक, स्मिथ का बड़ा धमाल

CSA Provincial One-Day Challenge Division One 2022-23 का पहला मैच रॉक्स और डॉलफिन्स की टीमों के मध्य खेला गया. Rocks vs Dolphins मैच में Dolphins की टीम ने जीत दर्ज की. Rocks vs Dolphins, 1st Match मे…

CSA Provincial One-Day Challenge Division One 2022-23 का पहला मैच रॉक्स और डॉलफिन्स की टीमों के मध्य खेला गया. Rocks vs Dolphins मैच में Dolphins की टीम ने जीत दर्ज की. Rocks vs Dolphins, 1st Match में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉक्स की टीम ने 48.2 ओवर में 208 रन बनाये.

मैच में रॉक्स की टीम सस्ते में सिमट गयी. पहले खेलने उतरी Rocks की तरफ से जानेमन मलान ने 130 गेंद पर सबसे अधिक 103 रन बनाये. इसके अलावा Ferisco Adams (c) ने 49 रन बनाए. अन्य कोई बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सका. Dolphins की तरफ से मखाया नतिनी के बेटे Thando नतिनी ने 38 रन देकर दो विकेट, Phehlukwayo ने तीन विकेट जबकि स्मट्स ने दो विकेट हासिल किये.

लक्ष्य का पीछा करते हुए Dolphins की टीम ने 45.5 ओवर में 209/6 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. Dolphins की तरफ से स्मिथ ने सबसे अधिक 43 रन जबकि Phehlukwayo ने 35 रन बनाये. बोस्च 12 रन और पोर्टौस 33 रन बनाकर नाबाद रहे.

रॉक्स स्क्वॉड- जानमैन मालन, स्टियान वैन ज़िल, फ़रहान बेहरडियन, माइकल कोपलैंड, क्लाइड फ़ोर्टुइन (wk), फ़ेरिस्को एडम्स (c), हार्डस विलोजेन, बामनी ज़ेंक्सी, शॉन वॉन बर्ग, ख्वेज़ी गुमेडे, इमरान मानक.

डॉल्फ़िन स्क्वाड प्लेइंग-

ग्रांट रोएलोफसेन (wk), त्शेपांग डिथोल, जे जे स्मट्स, रुआन डी स्वार्ड, जेसन स्मिथ, एंडिले फेहलुकवायो, ब्रैडली पोर्टियस, ईथन बॉश, एंडिले सिमलेन, प्रेनेलन सुब्रायन (c), थांडो एनटिनी

Ashar

Ashar

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *