CRICKET

बोल्ट-सेंटनर के तूफ़ान में उड़ा श्रीलंका, 9 बैटर से बने सिर्फ 27 रन, NZ की जीत से ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड को हुआ फायदा

टी20 वर्ल्ड कप के 27वें मैच (New Zealand vs Sri Lanka, 27th Match, Super 12 Group 1) में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रन के बड़े अंतर से हराया. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच (New Zealand vs Sri Lanka, 27th Match, Super 12 Group 1) में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 167 रन बनाए.

न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने 64 गेंदों में 104 रन की पारी खेली. जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 19.2 ओवर में 102 रन पर आल आउट हो गयी. न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने 64 गेंदों में 104 रन की पारी खेल मैन ऑफ़ द मैच खिताब हासिल किया.

मैच में पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने चार ओवर में 15 रन पर तीन विकेट गंवा दिए. न्यूजीलैंड की तरफ से फिन एलेन एक रन, डेवोन कॉन्वे एक रन और कप्तान केन विलियम्सन आठ रन बना सके. ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिशेल ने चौथे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला और अच्छे स्कोर की तरफ लेकर गये.

Imageकीवी बल्लेबाज फिलिप्स ने 61 गेंदों में टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक जड़ा. फिलिप्स 64 गेंदों में 10 चौके और चार छक्के की मदद से 104 रन का योगदान देने में सफल रहे. आखिर में मिचेल सैंटनर पांच गेंदों में 11 रन.

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम नियमित अन्तराल पर विकेट गंवाती रही. श्रीलंका के नौ बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. राजपक्षे और असलंका ने क्रमशः 35 और 34 रन का योगदान दिया.

Imageन्यूजीलैंड की तरफ से बोल्ट ने 4 विकेट, सेंटनर ने 2 विकेट और साउथी ने एक विकेट हासिल किया. श्रीलंका अगर यह मैच जीत जाती तो वह ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और आयरलैंड को पछाड़ देती.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *