BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

बांग्लादेश ने पहले ही टी20 में न्यूजीलैंड को चटाई धूल, तहस-नहस हुआ बैटिंग ऑर्डर, 9 गेंदों पर टूटी कमर

New Zealand vs Bangladesh 1st T20: वनडे विश्वकप में खराब प्रदर्शन करने वाली बांग्लादेश की टीम अब न्यूजीलैंड पर कहर बनकर टूट रही है. तीसरे वनडे में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 98 रनों पर आउट कर जीत दर्ज की थी. इसके बाद अब पहले ही टी20 मुकाबले में बांग्लादेश ने मेजबान कीवी टीम को धूल चटा दी. नेपियर के मैक्लीन पार्क में खेले इस मैच में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया. इस मैच में बांग्लादेश ने 5 विकेट से जीत दर्ज की.

एक रन पर गिरे तीन विकेट

पहले टी20 में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है और उसके गेंदबाजों ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित कर दिया. बांग्लादेशी गेंदबाजों ने सिर्फ एक रन पर ही न्यूजीलैंड के तीन विकेट गिरा दिए. इसके बाद 20 रनों पर कीवी टीम ने चौथा विकेट गंवा दिया. टिम सीफर्ट और फिन एलन शून्य पर आउट हुए. न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 134 रन ही बना सकी. इस दौरान निशम ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए.

5 विकेट से दर्ज की जीत

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने 18.4 ओवर में 5 विकेट शेष रहते हुए मैच जीत लिया. बांग्लादेश के लिए सलामी बल्लेबाज लिटन दास ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए. इसके अलावा सौम्य सरकार ने 22 रन बनाए.

Image

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f