CRICKET

फाइनल में रितिका सजदेह-अनुष्का ने लुटी महफ़िल, विकेट गिरने पर जमकर मनाया जश्न, PHOTOS वायरल

ICC World Test Championship Final 2023: लन्दन के ओवल (Kennington Oval, London) मैदान में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के मध्य विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे चक्र (2021-23) फाइनल खेला जा रहा है. भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमें पहली बार यह ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरी हैं. भारतीय टीम 2013 के बाद पहली आईसीसी ट्रॉफी जीतना चाहेगी.

टीम इंडिया ने जीता टॉस, ऑस्ट्रेलिया की पहले बल्लेबाजी

फाइनल (Australia vs India, Final) में भारत ने टॉस जीतकर पहले ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी करने के लिए न्यौता दिया. मैच (Australia vs India, Final) में टीम इंडिया के न्यौता देने पर पहले बल्लेबाजी करने आई ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत निराशाजनक रही. पहले खेलते हुए दो रन के स्कोर पर कंगारू टीम का पहला विकेट गिरा. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले उस्मान ख्वाजा खाता खोले बिना पवेलियन लौट गये. ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ख्वाजा ने 10 गेंदों का सामना किया और मोहम्मद सिराज ने उन्हें विकेटकीपर श्रीकर भरत के हाथों कैच कराया.

लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने खोये दो विकेट

मैच में पहले दिन लंच के समय तक भारत को दो विकेट मिल चुके हैं. फाइनल में टीम इंडिया को पहली सफलता मोहम्मद सिराज ने उस्मान ख्वाजा को डक पर आउट कर दिलाई. वहीं दूसरे विकेट के तौर पर शार्दुल ठाकुर ने डेविड वॉर्नर का विकेट चटकाया. लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती झटकों से उभरते हुए 2 विकेट खोकर 73 रन बना लिए हैं. फिलहाल मोहम्मद शमी और उमेश यादव को एक भी सफलता नहीं मिली है.

टीम इंडिया को चीयर कर रही रितिका व अनुष्का

ImageWTC फाइनल मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) की वाइफ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) स्टैंड्स में साथ-साथ बैठी दिखाई दीं.  अनुष्का और रितिका साथ में स्टैंड्स में बैठी दिखाई दीं और टीम इंडिया को चीयर करती हुए नजर आई. दरअसल इन दोनों के बीच खटपट की अफवाह कई बार उड़ चुकी है, ऐसे में दोनों को साथ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा.

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलियाई टीम: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लेबुस्चगने, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *