CRICKET

पृथ्वी शॉ की धमाकेदार पारी, राहुल त्रिपाठी-अरमान जाफर का धमाल, 77 गेंद खेल शम्स मुलानी ने मचाया गदर

Duleep Trophy 2022 के अंतर्गत Central Zone और West Zone के मध्य 1st Semi-Final मुकाबला खेला जा रहा है. दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) के पहले सेमीफाइनल में वेस्ट जोन मी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 257-10…

Duleep Trophy 2022 के अंतर्गत Central Zone और West Zone के मध्य 1st Semi-Final मुकाबला खेला जा रहा है. दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) के पहले सेमीफाइनल में वेस्ट जोन मी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 257-10 रन पर सिमट गयी.

Imageकोयंबटूर में खेले जा रहे चार दिवसीय मुकाबले के पहले दिन वेस्ट जोन के बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रहे. अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली वेस्ट जोन ने क्वार्टर फाइनल में नॉर्थईस्ट जोन के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाया था. हालाँकि टीम सेमीफाइनल में बड़ा स्कोर खड़ा करने में असफल रही.

Imageसेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के कप्तान कर्ण शर्मा (Karn Sharma) ने टॉस जीतकर वेस्ट जोन को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्ट जोन ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का विकेट शून्य पर गंवा दिया. इसके बाद दूसरे ओपनर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने तेजी से 60 रन (78 गेंद, 10 चौके) बनाए.

Imageपृथ्वी ने राहुल त्रिपाठी (नाबाद 64 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिये 57 रन की साझेदारी की. इसके बाद त्रिपाठी ने अरमान जाफर (23 रन) के साथ अर्धशतकीय साझेदारी निभाई. टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गये. शम्स मुलानी (41 रन) और तनीष कोटियान (36 रन) ने अच्छा योगदान देकर टीम को 200 के पार पहुंचाया.

ImageCentral Zone के कार्तिकेय सिंह ने अतीत सेठ, साव, कोटियान, हेत पटेल और जयदेव उनादकट के विकेट हासिल किये. Central Zone की तरफ से कार्तिकेयन ने 5 विकेट जबकि अंकित चौधरी ने 2 विकेट हासिल किये.

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *