CRICKET

धवन के तूफ़ान में उड़ी पुजारा की छक्कों-चौकों भरी पारी, WWW लेकर जबड़े से छीनी जीत, जडेजा हुए फ्लॉप

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) के पांचवें राउंड में कई तूफानी पारियां देखने को मिली. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) के पांचवें राउंड में गायकवाड़ ने शतकीय पारी खेल…

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) के पांचवें राउंड में कई तूफानी पारियां देखने को मिली. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) के पांचवें राउंड में गायकवाड़ ने शतकीय पारी खेली थी. वहीं पुजारा ने आतिशी फिफ्टी जड़ी. आइये एक नजर डालते हैं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) के पांचवें राउंड में खेले गये कुछ मैचों पर-

हिमाचल प्रदेश बनाम सौराष्ट्र मैच

मैच में हिमाचल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 157 रन बनाए. जवाब में सौराष्ट्र ने 9 विकेट पर 144 रन बना सकी. पुजारा ने 38 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 57 रन बनाए.

एक समय सौराष्ट्र की टीम बेहद मजबूत स्थिति में थी. हालांकि ऋषि धवन ने एक ओवर में पुजारा डी जडेजा को आउट कर पूरी बाजी पलट दी. ऋषि धवन ने 25 रन देकर 3 विकेट लिए.

गोवा बनाम उत्तर प्रदेश मैच

मैच में गोवा की टीम ने नजदीकी मुकाबले में 11 रनों से जीत दर्ज की. पहले खेलते हुए गोवा ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 131 रन बनाए. यूपी ने 8 विकेट पर 120 रन बनाए. गोवा की तरफ से अर्जुन तेंदुलकर ने सबसे अधिक 2 विकेट हासिल किये.

Faisal Hayat

Faisal Hayat

Faisal Hayat is our Content Writer, Her areas of interest are Sports and Education.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *