CRICKET

टूटा 133 साल का रिकॉर्ड, सिराज-बुमराह व मुकेश ने मचाई तबाही, टीम इंडिया ने अफ्रीका की उड़ाई धज्जियां

India tour of South Africa, 2023-24: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड (Newlands, Cape Town) पर खेला जा रहा है। गौरतलब है कि सीरीज पहला सेंचुरियन टेस्ट ढाई दिन में ही खत्म हो गया था। केपटाउन टेस्ट जिस मोड़ पर है ऐसा लग रहा है कि दुसरे दिन मैच का परिणाम सामने आ जाएगा।

South Africa vs India, 2nd Test

टेस्ट के पहले दिन दोनों टीमों की तरफ से कुल 23 विकेट गिरे| आपको बता दें टेस्ट मैच के पहले दिन सबसे ज्यादा विकेटों की बात करें तो यह दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। टॉप पर 25 विकेट हैं जो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 1902 में मेलबर्न के ग्राउंड खेले गये टेस्ट मैच में गिरे थे।

वहीं 1890 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच ही द ओवल के मैदान पर खेले गये टेस्ट मैच में एक दिन में 22 विकेट गिरे थे। यानी 133 साल बाद 22 विकेटों का आंकड़ा टूटा और केपटाउन टेस्ट के दौरान भारत और अफ्रीका के पहले दिन ही 23 विकेट गिर गए। आपको बता दें ओवरऑल किसी टेस्ट मैच के एक दिन में यह चौथा सबसे ज्यादा विकेटों का आंकड़ा है।

टेस्ट मैच के एक दिन में सबसे ज्यादा विकेट गिरने का आंकड़ा:-

27 विकेट – ENG vs AUS, लॉर्ड्स, 1888 (Day 2)
25 विकेट – AUS vs ENG, मेलबर्न, 1902 (Day 1)
24 विकेट – ENG vs AUS, द ओवल, 1896 (Day 2)
24 विकेट – IND vs AFG, बेंगलुरु, 2018 (Day 2)
23 विकेट – SA vs AUS, केप टाउन, 2011 (Day 2)
23 विकेट – SA vs IND, केपटाउन, 2024 (Day 1)

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *