BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

दो हैट्रिक लेने वाला बना टीम इंडिया का कप्तान, टी 20 सीरीज जीतते ही BCCI का बड़ा फैसला, बुमराह-राहुल की वापसी

भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खत्म हो चुकी है. टीम इंडिया ने टी 20 श्रृंखला में लंका की टीम को 2-1 से शिकस्त दी. फाइनल मैच में टीम इंडिया ने विशाल जीत दर्ज की. टी 20 श्रृंखला के बाद अब दोनों टीमें वनडे सीरीज (India vs Sri Lanka) की तैयारी में जुट गई हैं.

इस सीरीज (India vs Sri Lanka) का पहला मुकाबला 10 जनवरी को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. सीरीज के अंतर्गत 5 दिनों के अंदर तीन मुकाबले खेले जाएंगे. गौरतलब है कि तीनों मुकाबले डे-नाइट होंगे. टी20 सीरीज के मुकाबले वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड काफी बदली हुई नजर आने वाली है. इस सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हो रही है.

रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैचों में मोर्चा संभाले नजर आएंगे. टीम की कप्तानी आईपीएल में दो हैट्रिक ले चूके रोहित शर्मा करते हुए नजर आयेंगे. हार्दिक पांड्या को उपकप्तानी की जिम्मेदारी निभानी है.जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी भी इस सीरीज से वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं. वहीं, मेहमान टीम श्रीलंका की टीम में ज्यादा बदलाव नहीं है.

भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज (India vs Sri Lanka) का पूरा शेड्यूल

पहला वनडे: 10 जनवरी, दोपहर 1.30 बजे (बालसपारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी)
दूसरा वनडे: 12 जनवरी, दोपहर 1.30 बजे (ईडन गार्डंस, कोलकाता)
तीसरा वनडे: 15 जनवरी, दोपहर 1.30 बजे (ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम)

कहां देखें लाइव मुकाबले?

भारत-श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (India vs Sri Lanka) के सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनल्स पर लाइव टेलीकास्ट किए जाएंगे. इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार एप पर उपलब्ध रहेगी.

भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f