CRICKET

खतरे में शमी का करियर, टीम इंडिया के हाथ लगा नायाब गेंदबाज, बल्लेबाजों की उड़ाता है धज्जियां

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त बदलाव के दौर से गुजर रही है. बदलाव के इस दौर में सेलेक्टर्स को काफी माथापच्ची करनी पड़ रही है. पिछले कुछ समय में कई शानदार तेज गेंदबाज टीम इंडिया में शामिल हुए हैं. जिन्होने टीम के सीनियर गेंदबाजों के लिए चुनौती खड़ी कर दी है. इसी क्रम में भारतीय टीम में शामिल किए गए एक नये गेंदबाज ने मोहम्मद शमी के लिए खतरे की घंटी बजा दी है.

भारतीय टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज टेस्ट और वनडे क्रिकेट में तो आज भी कप्तान रोहित शर्मा की पहली पसंद होंगे. लेकिन जब भी बात टी20 टीम की आती है तो शमी का हिसाब थोड़ा अलग है. शमी को टी20 टीम से ड्रॉप कर दिया गया है और रिपोर्ट्स में ये भी बात सामने आई है कि शमी को आगामी टी20 वर्ल्ड कप से भी टीम से बाहर रखा जाएगा. शमी की जगह और कई युवा गेंदबाजों ने ले ली है और अब इस खिलाड़ी का टी20 करियर खत्म होने की ओर बढ़ चुका है.

शमी के करियर के लिए सबसे ज्यादा बड़ी मुसीबत टीम इंडिया के नए युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह होंगे. अर्शदीप लेफ्ट आर्म पेसर हैं और उनकी गेंदबाजी ने उनके डेब्यू मैच से हल्ला बोलना शुरू कर दिया था. अर्शदीप सिंह ने डेब्यू मैच में अपना पहला ही और मेडन फेंका, बल्लेबाज उनकी गेंदों को समझ ही नहीं सके. टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अर्शदीप सिंह में पूरा भरोसा दिखाया और नहीं गेंद से गेंदबाजी कराई. अर्शदीप सिंह ने इस मैच में 3.3 और गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने सिर्फ 5.14 की इकॉनमी से रन खर्च करते हुए 2 विकेट हासिल किए.

अर्शदीप सिंह ने आईपीएल 2022 के 14 मैचों में 7.70 की इकॉनोमी से 10 विकेट हासिल किए थे. वह बहुत ही किफायती साबित होते हैं. डेथ ओवर्स में वह बहुत ही कातिलाना गेंदबाजी करने के लिए फेमस हैं. अर्शदीप ने आईपीएल में अब तक कुल 37 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 40 विकेट लिए हैं.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *