BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

क्रिकेट इतिहास का सबसे महंगा ओवर, 6 चौके 8 छक्के 17 नोबॉल सहित इस ओवर में बने 77 रन

क्रिकेट में अक्सर अद्भुत कारनामें होते रहते हैं. एक ओवर में 6 छक्के तो आपने कई बार लगते देखे होंगे लेकिन क्या कभी एक ओवर में 14 बांउड्री लगते देखा या सुना है. अगर नहीं तो हम आपको एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. क्रिकेट के इतिहास में इससे महंगा ओवर शायद ही कोई हो. न्यूजीलैड में खेले गए इस मैच में एक ओवर में 77 रन बने थे.

जब एक ओवर में बन गए 77 रन
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड बर्ट वांस के नाम दर्ज है, जब उन्होंने एक ओवर में 77 रन दिए थे. क्राइस्टचर्च में 20 फरवरी 1990 को शेल ट्रॉफी में कैंटरबरी और वेलिंग्टन के बीच मैच का अंतिम दिन था. कैंटरबरी को जीत के लिए 291 रन चाहिए थे और उसका स्कोर 8 विकेट पर 196 रन हो चुका था. ली जर्मन और रॉजर फोर्ड क्रीज पर टिके हुए थे. ऐसा लग रहा था कि मैच ड्रॉ हो जाएगा क्योंकि दो ओवर ही बचे हुए थे.

ऐसे में वेलिंगटन के कप्तान ने एक रणनीति बनाकर बर्ट वांस को गेंद सौंपी, उन्होंने इससे पहले कभी गेंदबाजी नहीं की थी. वेलिंगटन टीम चाहती थी कि पहली बार गेंदबाजी कर रहे वांस की गेंद पर बल्लेबाज जोखिम उठाकर शॉट्स लगांएगे और आउट हो सकते है . ली जर्मन 77 रन बना चुके थे और स्ट्राइक पर थे. टीम को जीत के लिए 77 रन चाहिए थे.

jagran

बर्ट का ओवर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा था और उन्होंने शुरुआती 17 गेंदों में से 16 नोबॉल डाली. स्कोर बोर्ड अपडेट करने वाले समझ नहीं पा रहे थे कि हो क्या रहा है. इसी दौरान छठी गेंद पर जर्मन ने शतक पूरा किया. इस ओवर में कुल 77 रन बने और रिकॉर्ड बना.

अब टीम को अंतिम ओवर में जीत के लिए 18 रन चाहिए थे, इवान ग्रे के इस ओवर में जर्मन ने शुरुआती 5 गेंदों पर 15 रन बनाए, लेकिन वे अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं बना पाए और मैच ड्रॉ हो गया.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f