CRICKET

कोहली से भिड़ने वाले नवीन को बाहर LSG ने किया बाहर, अपने ही पैर पर मार ली कुल्हाड़ी

इस सीजन में नवीन उल हक (Naveen-ul-Haq) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए काफी प्रभावित किया है. उन्होने 5 मैच खेले गए हैं.

आईपीएल 2023 के 51वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 56 रन के बड़े अंतर से हरा दिया. गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओर में 227 रन बनाए. जिसके जवाब में लखनऊ की टीम 171 रन ही बना सकी. इस मैच में जब लखनऊ की टीम में नवीन उल हक (Naveen-ul-Haq) को जगह नहीं दी गई थी.

नवीन की जगह डीकॉक को जगह

हाल ही में जब लखनऊ की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैदान पर उतरी थी तो उनके तेज गेंदबाज नवीन उल हक के साथ विराट कोहली की बहस हो गई थी. जिसके बाद रविवार को खेले गए मैच में लखनऊ की टीम ने अफगानिस्तानी गेंदबाज नवीन को प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी थी. उनकी जगह लखनऊ की टीम ने घातक विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को प्लेइंग 11 में शामिल किया था.

नवीन को बाहर करना लखनऊ को पड़ा भारी

नवीन को बाहर करना लखनऊ को महंगा साबित हुआ. गुजरात के बल्लेबाजों ने लखनऊ के गेंदबाजों को जमकर खबर ली. टाइंटस ने 20 ओवर में 227 रन ठोक दिए. इस दौरान मोहसिन खान, यश ठाकुर, आवेश खान, क्रुणाल पांड्या, स्टोईनिस और बिश्नोई ने जमकर रन लुटाए. टीम को सात गेंदबाजों का इस्तेमाल करना पड़ा था.

Naveen-ul-Haq का प्रदर्शन

इस सीजन में नवीन उल हक (Naveen-ul-Haq) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए काफी प्रभावित किया है. उन्होने 5 मैच खेले गए हैं. जिसमें से 4 मैचों में 16 ओवर की गेंदबाजी की है. इस दौरान उन्होने 6.12 की इकॉनमी से 98 रन खर्च करते हुए 7 विकेट लिए हैं. नवीन टूर्नामेंट में अब तक के सबसे कंजूस गेंदबाज बने हुए हैं. नवीन ने पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ 30 रन देकर 3 विकेट लिए थे. इससे पहले गुजरात के खिलाफ मैच में भी उन्होने 30 रन देकर 3 सफलताए अर्जित की थीं.

विराट के साथ हुआ था विवाद

नवीन और विराट के बीच आरसीबी और लखनऊ के मैच के वक्त विवाद हुआ था। लखनऊ की बल्लेबाजी चल रही थी और मोहम्मद सिराज पारी का 17वां ओवर फेंक रहे थे। इस ओवर में सिराज और नवीन के बीच कुछ कहासुनी हुई। ओवर खत्म होने के बाद सिराज ने जबरदस्ती नवीन के पहुंचने के बावजूद गेंद स्टंप पर मार दी। वहां से बात बढ़ी, फिर विराट कोहली भी इस मामले में कूद पड़े। विराट और नवीन के बीच यह कहासुनी मैच खत्म होने के बाद हैंडशेक तक चली। जब सभी खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे, उस वक्त भी जब विराट और नवीन का सामना हुआ तो दोनों में कुछ बातचीत हुई। इसके बाद नवीन ने विराट का हाथ झटक दिया और वहां से मामला और बढ़ गया।

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *