CRICKET

कोहली ने एक सेकेण्ड में कमाए 8 करोड़, शेयर की अनुष्का शर्मा की बोल्ड तस्वीरें, गंभीर से झगड़े के बाद लगा था करोड़ो…

आईपीएल 2023 (IPL 2023) के 43वें मैच में कई विवाद देखने को मिली. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG vs RCB) के बीच लखनऊ के ईकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) LSG…

आईपीएल 2023 (IPL 2023) के 43वें मैच में कई विवाद देखने को मिली. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG vs RCB) के बीच लखनऊ के ईकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) LSG के नवीन उल हक़ और गंभीर से भिड़ते हुए नजर आये.

मुकाबले में विराट को इस हरकत के लिए उनपर मैच फीस का 100 फीसदी जुर्माना लगाया गया. वहीं गंभीर और नवीन को भी दोषी पाते हुए जुर्माना लगाया गया. ईकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में आरसीबी ने लखनऊ सुपर जॉयंट्स को 18 रन से पराजित कर दिया था.

लो स्कोरिंग मुकाबले में आरसीबी ने आसानी से जीत दर्ज कर लखनऊ से पिछली हार का हिसाब भी चुकता कर लिया. मैच के दौरान किंग विराट मैदान में कभी मुंह पर उंगली रखकर विकेट मिलने का सेलिब्रेट कर रहे थे तो कभी दर्शकों को शोर करने के लिए इशारा कर रहे थे. इसके बाद वह विपक्षी खिलाड़ी नवीन उल हक और अमित मिश्रा से मैदान पर भी नोंकझोक करते नजर आए. बाद में गंभीर भी मामले में आ गये.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

विराट कोहली (Virat Kohli) को LSG के विरुद्ध मैच में उनके व्यवहार के लिए BCCI के द्वारा 1.07 करोड़ का जुरमाना लगाया गया है. अब हम आपको ये बता दें कि विराट कोहली अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 1 पोस्ट करने के लिए 8 करोड़ रुपये लेते हैं.

1 करोड़ का जुर्माना लगने के बाद 2 मई की सुबह विराट कोहली ने अपने इंस्टा अकाउंट से अपने स्पोंसर का एक पोस्ट शेयर किया और 8 करोड़ रुपये कमा लिया. कोहली के फैंस इस बात से खुश हैं कि उनके किंग का 1 करोड़ कटा तो मिनटो में उन्होंने उसका 8 गुना कमा लिया.

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *