BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

कश्मीर लीग में 28 गेंद में खत्म हुआ मैच, इफ्तिखार अहमद ने 300 के स्ट्राइक से ठोके रन, पाक का सिराज हुआ फ्लॉप

आजाद कश्मीर में फिलहाल कश्मीर प्रीमियर लीग के मुकाबले खेले जा रहे हैं. कश्मीर प्रीमियर लीग (Kashmir Premier League) के तीसरे मैच में Bagh Stallions की टक्कर Muzzaffarabad Tigers से हुई. मैच में Bagh Stallions ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 52/4 रन बनाये.

कश्मीर प्रीमियर लीग (Kashmir Premier League) के तीसरे मैच का हाल

Bagh Stallions की तरफ से मोहम्मद सर्वर ने 15 गेंद पर 2 छक्के जड़ते हुए 25 रन बनाये. Bagh Stallions के शारून सिराज महज एक रन बना सके. जवाब में Muzzaffarabad Tigers ने 4.4 ओवर में 53/3 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.

Muzzaffarabad Tigers की तरफ से इफ्तिखार अहमद ने 8 गेंद पर दो चौके और दो छक्के जड़ते हुए 24 रन की नाबाद पारी खेली. जीशान ने 11 रन और हसीबुल्लाह ने 14 रन का योगदान दिया. Muzzaffarabad Tigers ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर दो पॉइंट हासिल किये.

कश्मीर प्रीमियर लीग (Kashmir Premier League) के दूसरा मैच का हाल

कश्मीर लीग का दूसरा मैच Kotli Lions और Mirpur Royals के मध्य खेला गया. मुकाबले में Kotli Lions ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 151/6 रन बनाये. Kotli Lions की तरफ से हनीफ आजाद ने 26 रन, सरफराज ने 24 रन, दानिश अजीज ने 52 रन और हस्सन ने 27 रन का योगदान दिया.

Mirpur Royals की तरफ से जुबैर ने 2 विकेट, इमाद- शादाब और यासिर शाह ने एक-एक विकेट लिया. जवाब में लक्ष्य कप पीछा करते हुए Mirpur Royals ने 19;4 ओवर में टारगेट अर्जित कर लिया. Mirpur Royals की तरफ से अली इमरान ने 7 चौके और 5 छक्के जड़ते हुए 57 गेंद पर 84 रन बनाये. शोएब मलिक ने ताबड़तोड़ 48 रन की पारी खेली.

कश्मीर प्रीमियर लीग (Kashmir Premier League) के पहला मैच का हाल

Kashmir Premier League का पहला मैच Muzaffarabad में खेला गया. मुकाबले में Jammu Janbaz ने पहले बल्लेबाजी की. Jammu Janbaz ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाये. जवाब में Rawalakot Hawks की टीम 50 रन बना सकी थी कि बारिश आ गयी.

ImageRawalakot Hawks की टीम को DLS मेथड के द्वारा 11 रन से विजयी घोषित किया गया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी Jammu Janbaz की टीम की शुरुआत खराब रही. टीम ने शाहजैब का विकेट जल्दी गँवा दिया. इसके बाद शरजील खान ने फरहान के साथ मिलकर मोर्चा संभाला. दोनों ने मिलकर शतकीय साझेदारी निभाई.

Imageशरजील खान ने 51 गेंदों पर 7 चौके और 8 छक्के जड़ते हुए 89 रन बनाये. वहीं फरहान ने 44 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के जड़ते हुए 56 रन बनाये. उमर अकमल ने 10 रन का योगदान दिया. आखिर में शाहिद अफरीदी ने 2 चौके जड़ते हुए 15 रन बनाये. Mohammad Amir (मोहम्मद आमिर) ने 4 ओवर में सिर्फ 28 रन देकर एक विकेट लिया.

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी Rawalakot Hawks की टीम ने 5.1 ओवर में 51 रन बनाये थे. ऐसे में बारिश आ गयी और मैच आगे नहीं हो सका. DLS मेथड के द्वार Rawalakot Hawks को 11 रन से जीता हुआ घोषित किया गया. अहमद शहजाद ने 13 रन, बिस्मिल्लाह ने 16 रन जबकि बाबर ने 13 रन बनाये.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f