CRICKET

उमरान-सिराज-अक्षर का धमाल, IND ने 227 रन से जीता तीसरा ODI, टूटा 8 साल पुराना रिकॉर्ड, ये बना मैन ऑफ़ द सीरीज

भारत ने बांग्लादेश के सामने तीसरे वनडे में 410 रन का लक्ष्य रखा है. भारत के लिए ईशान किशन ने 210 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को पहला झटका पांचवें ओवर की पहली गेंद पर लगा. अक्…

भारत ने बांग्लादेश के सामने तीसरे वनडे में 410 रन का लक्ष्य रखा है. भारत के लिए ईशान किशन ने 210 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को पहला झटका पांचवें ओवर की पहली गेंद पर लगा. अक्षर पटेल ने अनामुल हक को मोहम्मद सिराज के हाथों कैच कराया. इसके बाद मोहम्मद सिराज ने आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर लिटन दास को आउट किया.

अक्षर ने बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को 7 रन के निजी स्कोर पर आउट किया. उमरान मलिक ने 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर यासिर अली को एलबीडब्ल्यू कर बांग्लादेश को चौथा झटका दिया. शाकिब 50 गेंद पर 43 रन बनाकर कुलदीप का शिकार बने.

27वें ओवर की पांचवीं गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने महमूदुल्लाह को पवेलियन की राह दिखाई. इसके बाद ठाकुर ने तीन विकेट हासिल किये. आखिर में उमरान ने दसवां विकेट लेकर टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित की. जवाब में बांग्लादेशी टीम 34 ओवर में 182 रनों पर सिमट गई. उमरान ने दो, सिराज ने एक, ठाकुर ने तीन जबकि अक्षर ने दो विकेट हासिल किये.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारत की शुरुआत अच्छी नहीं थी. शिखर धवन तीन रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद ईशान किशन और विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 290 रन की साझेदारी हुई. किशन 131 गेंद पर 24 चौके और 10 छक्कों की मदद से 210 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, विराट ने 91 गेंदों पर 11 चौके और दो छक्कों की मदद से 113 रन बनाए.

Imageइशान किशन और विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी बना दी है. 8 साल पहले अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली के नाम 213 रनों की साझेदारी का कीर्तिमान था.

Ashar

Ashar

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *